दुनिया के ऐसे पांच द्वीप जिसे देखकर लोग हो जाते हैं हैरान

द्वीप, जिन्हें अंग्रेजी में आइलैंड कहते हैं, स्थलखंड के ऐसे भाग होते हैं, जिनके चारों ओर जल (पानी) का विस्तार पाया जाता है। आकार में द्वीप छोटे भी हो सकते हैं और बड़े भी। इनका आकार कुछ वर्ग मीटर से लेकर हजारों वर्ग किलोमीटर तक हो सकता है। आज हम आपको दुनिया के 10 सबसे बड़े द्वीपों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी खासियतें लोगों को हैरान कर देती हैं। बोर्नियो द्वीप 

ग्रीनलैंड द्वीप
यह दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है, जो आर्कटिक और अटलांटिक महासागर के बीच स्थित है। यह डेनमार्क राजशाही के अधीन एक स्वायत्त देश है। विदेशी मामलों, सुरक्षा और आर्थिक नीति को छोड़कर ग्रीनलैंड का अपना कानून है। यहां के प्रधानमंत्री किम किल्सन हैं, जो इस पद पर साल 2014 से ही बने हुए हैं। भौगोलिक दृष्टिकोण से अगर देखा जाए तो ग्रीनलैंड उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप का एक हिस्सा है, लेकिन 18वीं सदी के बाद से यह यूरोप (खास तौर पर डेनमार्क) से राजनीतिक रूप से जुड़ा हुआ है।

न्यू गिनी द्वीप 
यह ऑस्ट्रेलिया के उत्तर में स्थित दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। न्यू गिनी का लगभग आधा भाग जंगलों से ढंका हुआ है, जिसमें देवदार और अखरोट जैसे पेड़ मौजूद हैं। वैसे तो कंगारू यहां का मुख्य पशु है, लेकिन इसके अलावा एक विचित्र प्रकार की उड़न लोमड़ी (एक प्रकार का उड़नेवाला चमगादड़) भी यहां पाई जाती है, जिसके पंख तीन फीट तक लंबे होते हैं।

सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सांसदों से की बात, मांगा सभी का पूरा साथ…

बोर्नियो द्वीप 
यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा और एशिया का सबसे बड़ा द्वीप है। वैसे तो बोर्नियो इंडोनेशिया, मलयेशिया और ब्रुनेई तीन देशों में बंटा हुआ है, लेकिन इसका लगभग 73 फीसदी हिस्सा इंडोनेशिया में आता है जबकि इसका 26 फीसदी हिस्सा मलयेशिया में और महज एक फीसदी हिस्सा ही ब्रुनेई में पड़ता है। बोर्नियो का एक बड़ा भूभाग जंगलों से ढंका हुआ है, जिसे दुनिया के सबसे प्राचीन जंगलों में से एक माना जाता है।

मेडागास्कर द्वीप
हिंद महासागर में अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित यह द्वीपीय देश दुनिया का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है। इस द्वीप पर पाए जाने वाले अधिकतर पौधे और जंतु धरती पर कहीं और नहीं पाए जाते हैं। इनमें लीमर (प्राइमेट्स का एक समूह), टेनरेक्स (कांटों वाला चूहा) और चमकीले रंगों वाले गिरगिट शामिल हैं।

बाफिन द्वीप
यह दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा और कनाडा का सबसे बड़ा द्वीप है, जो उत्तरी अटलांटिक में स्थित है। हाल ही में वैज्ञानिकों को यहां एक प्राचीन महाद्वीप का टुकड़ा मिला है, जो करीब 15 करोड़ साल पुराना बताया जाता है।

LIVE TV