दीपावली से पहले कम खर्च में इस तरह घर पर ही बनाएं लालटेन

पार्टी हो या त्योहार लोगों का सबसे ज्यादा खर्च घर की सजावट पर होता है। लोगों के मन में यह इच्छा रहती है कि उनका घर सबसे डिफरेंट और सुंदर लगे। जिसके लिए आपको काफी खर्च करना पड़ता है। इन दिनों लोग घर में लैंटर्न लगाना खासा पसंद करते हैं, हालांकि आप इन्हें बाजार से खरीदने के बजाए घर पर ही तैयार कर सकते हैं। आज हम आपको घऱ पर ही पेपर लैंटर्न बनाना सिखाएंगे। जिनका इस्तेमाल आप पार्टी या डेकोर के लिए कर सकते हैं।

आवश्यक वस्तुएं –
कागज
सफेद कार्डबोर्ड पेपर
कलर्ड ट्रांसपैरेंट पेपर
ट्रांसफर पेपर
क्राफ्ट वायर
धागा
बैटरी कैंडल
ग्लू

यह है बनाने का तरीका
सबसे पहले कागज पर पेंसिल से वह डिजाइन बना लें जिस तरह का आप पेपर लैंटर्न बनाना चाहते हैं। इसके बाद ट्रांसफर पेपर की मदद से यह डिजाइन कार्डबोर्ड पर बना लें और उसी डिजाइन में कार्डबोर्ड काट लें।
काटने के बाद 8 टुकड़ों में से 6 को आपस में षट्कोण के आकार में सीधा खड़ा करके चिपका लें। इनता करने के साथ ही अब बल्ब लगाने के लिए षटकोण के आकार का खोखला हिस्सा पूरी तरह से तैयार है।
इसके अंदर से कलर्ड पारदर्शी पेपर को चिपका दें।
इसके बाद खोखले हिस्से का ढक्कन तैयार करें। बचे हुए दो टुकड़ों में से एक पर षटकोण आकार आकार का कट लगा दें और दूसरे को यूं ही रहने दे। कट वाला हिस्सा ऊपर की ओर चिपका दें जबकि दूसरा हिस्सा नीचे रहने दें।
अब छेद कर उसमें तार लगा दें। इसके बाद बेस पर बैटरी वाली कैंडल रख दें। लैंटर्न पूरी तरह से तैयार है अब इसे डेकोरेट करें।

LIVE TV