दिल दहलाने वाला वीडियो हो रहा वायरल, अधमरे शख्स पर कूद रहा फोटोग्राफर गिरफ्तार

असम के दरांग इलाके में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक अधमरे व्यक्ति के साथ कुछ पुलिसवाले, कैमरामैन की बर्बरता और क्रूरता दिख रही है। पुलिस फायरिंग में मारे गए शख्स पर एक कैमरामैन कूद रहा है इसी के साथ पत्थर भी मार रहा है। वहीं पुलिस के जवान भी उस पर लाठी बरसा रहे हैं। ग्रामीणों पर अवैध कब्जा करने और पुलिस पर पत्थरबाजी का भी आरोप लग रहा है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद कैमरामैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। यही नहीं असम सरकार ने इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में पुलिस और ग्रामीण के बीच झड़प हुई थी। इसमें दो प्रदर्शनकारियों की मौत भी हो गई थी। जबकि 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। वहीं वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से एक शख्स अधमरी हालत में जमीन पर पड़ा है उस पर एक फोटोग्राफर बेरहमी से कूद रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शख्स पुलिस फायरिंग में घायल हुआ था। जिसके बाद फोटोग्राफर उस पर कूद रहा है। यही नहीं ईंट से उस पर हमला भी कर रहा है। इस दौरान पुलिस के कुछ जवान उस पर लाठियां बरसा रहे हैं। घटना के बाद हवाई फायरिंग से इलाके में दहशत फैली हुई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ज्ञात हो कि असम पुलिस के द्वारा दरांग के इलाके में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया था। पिछले चार दिनों से चल रहे अभियान में अभी तक 800 परिवारों को यहां से हटाया जा चुका है। गुरुवार को हुई झड़प में 2 नागरिकों की मौत हो गई जबकि 9 जवान घायल हो गए।

5 कंपनी के CEO से मुलाकात से आतंकवाद पर चर्चा तक, कुछ ऐसा रहा अमेरिका पहुंचने पर PM मोदी का पहला दिन

LIVE TV