दिल्ली-नेपाल बस सेवा शुरू, किराया जानकार चौंक जायेंगे आप

दिल्ली से पोखराकौशांबी। भारत-नेपाल मैत्री संबंध के तहत दिल्ली से पोखरा(नेपाल) तक 11 जुलाई से सीधी बस सेवा शुरू हो जायेगी। यू.पी.एस.आर.टी.सी. और नेपाल सरकार की तरफ से नामित मॉडर्न एरा टूर्स एंड ट्रेवल्स समिति के बीच एक एम.ओ.यू साइन किया गया हैं जिसके तहत यह बस सेवा शुरू की गयी हैं।

दिल्ली से पोखरा के लिए बुकिंग

ख़बरों के मुताबिक़ इसके लिए बुधवार से ऑनलाइन बुकिंग खोली जायेगी। कौशांबी के आरएम कार्यालय में मंगलवार भारत व नेपाल के प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक के बाद एक एमओयू साइन किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश परिवहन व नेपाल की परिवहन एजेंसी के बीच भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा के तहत रोजाना एक बस संचालित करने पर सहमति बनी। दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने इसे आपसी रिश्ते मजबूत होने की दिशा में उठाया गया कदम बताया।

भारत व नेपाल के बीच 2014 में भारत नेपाल मैत्री बस सेवा के तहत दो रुटों पर बसों का संचालन शुरू किया गया। जिसमें आनंद विहार से महेंद्रगढ़ और वाराणसी से काठमांडू के बीच बस सेवा शुरू की गई। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि नेपाल के पोखरा के लिए एमओयू साइन किया गया है। आनंद विहार से पोखरा के लिए रोजाना सुबह नौ बजे एसी बसें चलाई जाएंगी। इस रूट की लंबाई करीब 1300 किलोमीटर है और इसे तय करने में 28 घंटे का समय लगेगा। इस रूट का किराया 2200 रुपया रखा गया है और इसकी आनलाइन बुकिंग की जा सकती है। आरएम पीके बोस ने बताया कि इससे भारत व नेपाल के बीच आवागमन सुगम होगा और लोग आसानी से नेपाल के पोखरा तक जा सकेंगे।

यात्रा के लिए पहचान-पत्र जरूरी

भारत व नेपाल के बीच यात्रा के लिए यात्रियों के पास कोई भी एक पहचान पत्र होना चाहिए। जिसमें वोटर आइडी, आधार कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट, या किसी भी सरकारी एजेंसी द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र शामिल होगा।

नई बस सेवा की खासियत

यह बस अपने सफर में कुल 1300 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। तय की जाने वाली इस दूरी में यह बस भारत में 1100 किमी की दूरी तय करने के बाद 200 किमी नेपाल में तय करेगी।

इस बस में कुल सीटों की संख्या 40 है। इसका दिल्ली से पोखरा तक किराया 22सौ रूपये और पोखरा से दिल्ली तक 36सौ नेपाली रुपया होगा।

दोनों देशों के बीच कुल तीन बसें चलेंगी

भारत-नेपाल बस सेवा के तहत यह तीसरी बस सेवा है। इससे नेपाल के पोखरा जैसे पर्यटक स्थल पर पहुंचना आसान हो जाएगा।

LIVE TV