दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी के साथ बिगड़ा मौसम का मिजाज, होली के दिन और बिगड़ सकते हैं हालात

दिल्ली-एनसीआर में मार्च में सामान्य से नीचे चल रहा अधिकतम तापमान मंगलवार को सामान्य से ऊपर चला गया। इस तरह से मार्च के मध्य तक रही सर्दी के बाद अब गर्मी ने दस्तक दे दी है।

दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी

होली के दिन तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अब अगले सप्ताह तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ता रहेगा। हालांकि आज हल्की बूंदाबांदी व तेज सतही हवाएं चलेंगी।

इस कारण से तापमान में कुछ ज्यादा गिरावट नहीं होगी।  मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

लोकसभा चुनाव के चलते बुक हो गए सारे विमान और हेलीकाप्टर, विमान कंपनियों के बाहर हाउसफुल का नोटिस..

सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 28.5 डिग्री और  न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि मंगलवार को तापमान में बढ़ोतरी हुई और तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 31.8 डिग्री तक जा पहुंचा।

हालांकि न्यूनतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। विभाग की मानें तो बुधवार को हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज सतही हवाएं चलेंगी। अगले सप्ताह तक तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी।

बौद्ध धर्म के गुरु दलाईलामा का क्या है बड़ा ऐलान,इस देश से हो सकता है अगला उत्तराधिकारी

अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बुधवार के बाद बारिश की संभावना कम ही है।

LIVE TV