दिल्ली के LG ऑफिस में पाए गए कोरोना के 13 कर्मचारी केस

महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और तमिलनाडु में बढ़ते मामलों के चलते संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। अब तक 1.98 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। लेकिन अच्छी बात ये है कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। देश में कोरोना वायरस के 97,581 एक्टिव केस हैं, अब तक 95,526 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि कुल 5,598 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना से सबसे प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 70 हजार को पार कर गया है। भारत कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित शीर्ष 10 देशों की लिस्ट में 7वें स्थान पर आ गया है। कोरोना वायरस से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए

राजौरी में अनलॉक1 में लोकल बिजनेस फिर से खुलने से लोगों को काफी राहत मिली है। एक लोकल बिजनेसमैन ने बताया, 3-4 महीने से हम बहुत परेशान थे, अब फिर से काम शुरू होने से हमें काफी राहत मिली है। सरकार की तरफ से जो छूट मिली है उससे हम बहुत खुश हैं।

ऑपरेशन समुंद्र सेतु के तहत श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से 685 भारतीय नागरिकों को लेकर आईएनएस जलश्व तूतीकोरिन में वीओ चिदंबरनार पोर्ट लेकर पहुंचा है। एक यात्री का कहना है, घर वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। हमारी यात्रा कफी अच्छी थी। हमें वापस लाने के लिए हम भारत सरकार के आभारी हैं।

जम्मू-कश्मीर में अनलॉक1 के तहत मिली राहत के बीच श्रीनगर में वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है और लोग अपने रोजमर्रा के कामों के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं।

महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु में बढ़ते मामलों के चलते देश मे कोरोना वायरस के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के 70 हजार से ज्यादा मामले हैं, तमिलनाडु में 23 हजार से आधिक और दिल्ली में 20 हजार मामले हैं। महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली को मिलाकर कोरोना वायरस के कुल 1.14 लाख लामले है।

हिमाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि अंतरराज्यीय परिवहन सेवाओं को बंद कर दिया गया है, लेकिन राज्य के भीतर बसों का संचालन जारी रहेगा। उन्होनें कहा कि राज्य में लगभग दो हजार HRTC बसें चल रही हैं, और इसकी साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। मैं हर 15 दिनों में स्थिति की समीक्षा करूंगा।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 8,171 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 204 लोगों की मौत हुई है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 1 लाख 98 हजार 706 हो गई है। इसमें से 97,581 एक्टिव केस हैं, अब तक 95,526 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि कुल 5,598 लोगों की जान जा चुकी है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

मुरादाबाद के पुलिस लाइन ने पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के लिए एक स्पेशल योगा कैंप का आयोजन किया गया है। इंद्रवीर सिंह (पुलिस लाइन इंचार्ज) ने बताया, पुलिसकर्मी कोरोना वारियर्स के रूप में काम कर रहे हैं इसलिए उनकी इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

कोरोना महामारी के बीच लॉकडाउन के प्रतिबंधों में ढील के बाद इंदौर नगर निगम ने मुफ्त राशन वितरण को रोकने का फैसला किया है। नगर आयुक्त प्रतिभा पाल का कहना है, हमने 21-22 लाख खाने के पैकेट वितरित किए हैं। अब औद्योगिक गतिविधियां फिर से शुरू हो रही हैं और अनलॉक 1 शुरू हो गया है, इसलिए अब इसकी जरूरत नहीं है।

LIVE TV