मॉनसून में नहीं है कोल्ड ड्रिंक पीने का मन तो ट्राई करें ये थाई सूप

थाई वेजिटेबल सूपबारिश के भीने मौसम हल्‍की सी ठंडक और उमस में शरबत या कोल्‍ड ड्रिंक या शरबत पीने का मन नहीं करता है। ऐसे में हम आपो एक बहुत अलग डिश बनाना सिखाएंगे। यह डिश आपे किचन की रेसिपी बुक में मजेदार थाई तड़का लगाएगी।

आइए जानें भाई वेजिटेबल सूप बनाने कि विधि। ये थाई सूप बी-कॉम्पलेक्स विटामीन से भरपूर होता है। इसे रोजाना खाने से कार्बोहाईड्रेट और  प्रोटीन आपको स्‍वस्‍थ रखेगा।

यह भी पढ़ें: घर में ही बनाइए मक्की के बेहद स्पाइसी चिप्स, ये रहे टिप्स

यह भी पढ़ें: खाई होगी दूध वाली सेवईं अब ट्राई करें इसकी इडली

सामग्री

स्‍टॉक बनाने के लिए –

  • प्‍याज-1 कप (बारीक कटे हुए)
  • गाजर- 2 कप (बारीक कटे हुए)
  • काली मिर्च- 6
  • हरी चाय की पत्ती- 2
  • नमक- स्वादानुसार

सूप के लिए-

  • लो-फॅट मक्ख़न- 2 छोटा चम्‍मच
  • लहसुन- 1 बड़ा चम्मच
  • हुई हरी मिर्च- 1 छोटा चम्मच
  • हरी प्याज़ (सफेद भाग और पत्ते)- ¼ कप
  • आधे उबले हुए खूंभ- ½ कप
  • हरा धनिया- 2 बड़ा चम्मच
  • पालक- ½ कप
  • आधे उबले हुए बेबी कॉर्न- ½ कप
  • बीन स्प्राउट्स- 1 कप
  • टोफू या लो-फॅट पनीर के टुकड़े- ½ कप
  • विनेगर-1 छोटा चम्मच
  • सोया सॉस- 1 छोटा चम्मच

थाई वेजिटेबल सूप बनाने की विधि-

  • स्‍टॉक बनाने के लिए सभी सामग्री को 6 कप पानी के साथ एक गहरे नॉन-स्टिक बर्तन में अच्छी तरह मिला लें।
  • लगभग 20 मिनट इसे उबाल लें। इसे छानकर दूसरे बर्तन में निकाल लें।
  • इसके बाद एक और बर्तन लें उसे गैस पर रखें। उसमें मक्ख़न गरम करें, लहसुन, हरी मिर्च और हरी प्याज़ डालकर मध्यम आँच पर 1 मिनट तक भून लें।
  • बाकी बची हुई सामग्री इसमें डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • अब इसे मध्यम आँच पर 2-3 मिनट तक भून लें।
  • इसमें थाई वेजिटेबल स्टॉक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • उबालते समय इसे चलाते रहें।
  • पकने के बाद इसे एक प्‍याले में निकाल लें। तैयार है थाई वेजिटेबल सूप।
LIVE TV