पीएम मोदी के फैसले ने तेल कंपनियां को दी मनमानी की छूट, अब चुपके-चुपके कट रही आपकी जेब

तेल कंपनियों की मनमानीनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक फैसले ने तेल कंपनियों को जाने-अनजाने मनमानी करने का अधिकार दे डाला है। इसका सीधा असर आम इंसान के जीवन को प्रभावित कर रहा है। कमाल की बात यह हैं कि इस बात की लोगों को भनक तक नहीं है। शायद, न ही अभी तक किसी ने इस पर गौर किया।

भारतीय सेना ने छुड़ाए चीनी सैनिकों के छक्के, हमेशा आंख दिखाने वाला चीन बन गया ‘संत’

इससे पहले तेल की कीमतों में जरा सा अंतर आने पर कोहराम मच जाता था। लेकिन इस बार तेल कंपनियों ने चुपचाप बिना किसी शोर-शराबे के ग्राहकों की जेब पर वार किया है।

शायद आप ये भी नहीं जानते होंगे कि तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कितना इजाफा कर दिया है?

आपको जानकार हैरानी होगी कि बीते एक महीने में तेल की कीमतों में करीब 12 फीसदी का इजाफा किया जा चुका है। जी हां, तेल कंपनियां ने पेट्रोल डीजल के दाम पिछले डेढ़ महीने में पांच रुपये तक बढ़ा दिए हैं।

केंद्र सरकार के रोज तेल कीमतों में बदलाव को हरी झंडी देने के निर्णय के बाद तेल कंपनियां चुपचाप कीमतों में वृद्धी करने में लगी हैं।

बिहार में 70 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में

इस कदम का न तो कोई विरोध कर रहा है, न ही इस पर किसी तरह की कोई चर्चा देखने या फिर सुनने को मिली है।

बता दें तेल कंपनियों ने 16 जून से पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना बदलने की घोषणा की थी। जिसके बाद से शुरुआती एक-आध मौके को छोड़कर तेल की कीमतों में लगातार इजाफा ही हुआ है।

आइए डालते हैं तेल की कीमतों में आए बदलाव पर एक नजर…

पेट्रोल की कीमतों में बदलाव

शहर 1 जुलाई 30 जुलाई 15 अगस्त
दिल्ली 63.09 65.00 68.08
मुंबई 66.14 68.24 70.86
कोलकाता 74.30 74.33 77.21
चेन्नई 65.46 67.51 70.53
लखनऊ 66.60 68.52 70.73
चंडीगढ़ 63.34 65.43 68.21
देहरादून 68.00 69.63 71.79
शिमला 64.09 64.26 68.75
जयपुर 65.86 66.13 70.66

 

डीजल की कीमतों में आया फर्क

शहर 1 जुलाई 30 जुलाई 15 अगस्त
दिल्ली 53.33 55.31 57.30
मुंबई 55.62 58.05 59.95
कोलकाता 58.63 58.87 60.86
चेन्नई 56.13 58.32 60.32
लखनऊ 55.19 56.39 57.93
चंडीगढ़ 54.28 56.30 58.11
देहरादून 55.32 58.81 60.49
शिमला 64.09 64.26 57.49
जयपुर 57.39 59.55 61.30

 

(साभार : अमर उजाला)

देखें वीडियो :-

LIVE TV