Lockdown India : तीसरी लहर का खतरा, लॉकडाउन ने फिर दी दस्तक

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 60,753 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,98,23,546 है। वहीं, 1,647 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,85,137 हो गई है। लेकिन इसी के साथ ही लोगों को अब कोरोना की तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। जिसके चलते कई राज्यों में लॉकडाउन की अवधी बढ़ा दी गई है।

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड समेत 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के केस कम हो गए हैं। लेकिन केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बंगाल, असम और ओडिशा और नॉर्थ-ईस्ट में मामले अभी भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में कुछ राज्य लॉकडाउन बढ़ा रहे हैं तो अधिकतर राज्यों में पाबंदियों में छूट दी जा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं देश भर में लॉकडाउन और अनलॉक की ताजा स्थिति क्या है…

बता दें कि नगालैंड, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, झारखंड , तेलंगाना ये ऐसे राज्य हैं जहां लॉकडाउन पर बैठके हो रही है।

तेलंगाना में लॉकडाउन पर बैठक

तेलंगाना मंत्रिमंडल की आज बैठक होने वाली है, जिसमें प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी। जिसमें COVID-19 लॉकडाउन शामिल है। राज्य में जारी लॉकडाउन शनिवार को खत्म हो रहा है। वर्तमान में सरकार ने लॉकडाउन के दौरान सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे के बीच छूट दी है और लोगों को अपने कार्यालयों से घर पहुंचने के लिए शाम 6 बजे तक अतिरिक्त एक घंटे का समय दिया है।

झारखंड में आज से 38 घंटे का लॉकडाउन

वहीं, झारखंड में आज (19 जून) शाम चार बजे से सोमवार (21 जून) की सुबह छह बजे तक यानी 38 घंटे का पूर्ण लॉकडाउन शुरू हो जाएगा। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार के निर्देश का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब 38 घंटे का पूर्ण लॉकडाउन फिर से लगने जा रहा है।

LIVE TV