तमिल एक्टर, डायरेक्टर और लेखक विसू का हुआ निधन, साल में कराते थे 10 शादियां…

कुछ इंसान ऐसे होते हैं जिन्हें उनके काम से तो जाना ही जाता है लेकिन उनका व्यक्तित्व ऐसा होता है कि उनके चले जाने के बाद भी कई समय तक उनको याद रखा जाता है. ऐसी ही शख्सियत थे तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर, डायरेक्टर और लेखक विसू. जिनका रविवार को चेन्नई में 74 साल की उम्र में निधन हो गया.

विसू

 

विसू कुछ समय से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। विसू के अचानक निधन से तमिल सिनेमा जगत में शोक का माहौल है।

एक्टर एस वी शेखर ने कहा, वो बड़े भाई की तरह थे। वो पहले शख्स थे जिन्होंने मुझे एक नाटक में काम करने का मौका दिया था। मैंने उनके साथ 20 फिल्मों में काम किया और सभी हिट गईं। वो बहुत ही भावुक व्यक्ति थे लेकिन उनका कॉमिक सेंस भी कमाल का था।
वो एक बड़े दिल वाले इंसान थे और लोगों की आर्थिक रूप से भी मदद करते थे। वो साल में करीब 10 शादियां अपने पैसों पर करवाते थे। एक्टर और राजनीतिक खुशबू सुंदर ने कहा, वो एक ऐसे इंसान थे जिन्हें पैसों और समय की कद्र थी। उन्हें पता होता था कि कम बजट में कैसे एक बढ़िया फिल्म बनानी है।
उनकी ज्यादातर स्क्रिप्ट में महिला सशक्तिकरण दिखता था। मैंने उनके साथ फिल्म मनन में काम किया था। जिस तरह से वो अपने कर्मचारियों से मिलते थे, उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता है।
LIVE TV