तमंचे के बल पर महिला से किया दुष्कर्म, कहा- मुंह खोला तो…

तमंचे के बल पर दुष्कर्मलखनऊ। खेत गई एक महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। यही नहीं महिला को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की जानकारी सौ नंबर पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये घटना रायबरेली के मुसाफिरखाना क्षेत्र की है। कोतवाली क्षेत्र के करपिया गांव निवासी एक महिला का आरोप है कि सोमवार की सुबह वह गांव स्थित खेत में गई थी। जहां गांव के ही युवक गुडडू पासी ने पहले उसकी जमकर पिटाई की। उसके बाद तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं उसके बाद भी उसने महिला को पीटा और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। युवक के मौके से जाने के बाद महिला ने सौ नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

LIVE TV