गर्मी के मौसम में घर पर ही आसानी से बनाएं ठंडा ‘रूह अफजा’…

गर्मी का मौसम और रमजान चल रहा है और पिछले कई दिनों से रूह अफजा को लेकर बाजार गर्म है यानि रूह अफजा आसानी से मार्किट में नहीं मिल रहे हैं।  ऐसा कहा जा रहा है कंपनी ने इसे बनाना बंद कर दिया।  रोजा चल रहा है और इफ्तारी के दौरान लोग ठंडे-ठंडे रूह अफजा से अपनी प्यास बुझाते थे।  लेकिन अभी बाजार में रूह अफजा की कमी हो गई हैं।  ऐसे में आप चाहे तो इसे आप घर भी बना सकते हैं। आज हम आपको सिखाएंगे कि कैसे घर पर रूह अफजा को आसानी से बनाकर इसका मज़ा ले सकते हैं।

गर्मी के मौसम में घर पर ही आसानी से बनाएं ठंडा ‘रूह अफजा’

‘ठंडा रूह अफजा’

सामग्री:

  • 1 आधा कप पानी
  • 4 कप शक्कर
  • आधा टीस्पून टाट्रिक (सिट्रिक एसिड)/ 1 टेबलस्पून नींबू का रस
  • एक चौथाई टीस्पून नमक
  • 1 कप गर्म पानी
  • 1 टीस्पून रेड फूड कलर
  • 2 टीस्पून रोज वॉटर
  • एक चौथाई टीस्पून केवड़ा वॉटर

घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल ‘चिकन करी’, जानिए इसकी रेसिपी

बनाने की विधि:

  • रूह अफजा (Rooh Afza) बनाने के लिए एक बर्तन में पानी डालकर मीडियम आंच पर रखें।
  • इसमें शक्कर, टाट्रिक एसिड और नमक डालें, चलाते हुए पकाएं।
  • इसे तब तक चलाते रहना है जब तक शक्कर घुल नहीं जाती।
  • शक्कर घुलने के बाद पानी में उबाल आने का इंतजार करें।
  • 6 मिनट तक उबलने के बाद रूह अफ्जा की चाशनी तैयार हो जाती है।
  • अब चाशनी में थोड़ा*थोड़ा करके गर्म पानी डालते जाएं और मिलाते जाएं।  (ऐसा करने से चाशनी उबलनी बंद हो जाएगी)
  • अब इसमें दो कप बची हुई शक्कर डालकर मिला लें।
  • शक्कर घुलने तक इसे हिलाते हुए पकाएं।
  • फिर इसमें लाल रंग डालकर मिला लें।
  • इसके बाद रोज और केवड़ा वॉटर डालकर मिला लें।
  • चलाते जाएं और आंच बंद कर दें। ठंडा होने के बाद इसे एक कांच की बॉटल में भरकर स्टोर कर लें।

LIVE TV