जौनपुर के इत्र की खुशबू से पूरी दुनिया को महकाएंगे राहुल गांधी

जौनपुर में इत्र उद्योगजौनपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का एक हास्यास्पद बयान सामने आया है। जौनपुर में इत्र उद्योग को उन्होंने पुनर्जीवित करने की बात की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे यहां के इत्र उद्योग की पहचान विश्व स्तर पर पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उनके इस कथन को सुनकर लोग आश्चर्य चकित रह गए। बता दें कभी यहां इत्र का कारोबार जोरों पर होता था, लेकिन करीब दो दशकों पहले ही सरकारों की उपेक्षा के कारण यह उद्योग बिलकुल गायब हो गया।

जौनपुर में इत्र उद्योग

राहुल रविवार को मोहम्मद हसन इंटर कालेज मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।

इससे पहले कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर सदर विस से कांग्रेस के  जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह, डा। केपी यादव, गजराज यादव, पूर्व विधायक अफजाल अहमद, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद थे। संचालन डा। बीएल वर्मा ने किया।

यहां राहुल गांधी ने कहा कि वे यहां के इत्र उद्योग की पहचान विश्व स्तर पर पहुंचाने का प्रयास करेंगे। प्रदेश के युवा बैंक समेत अन्य क्षेत्रों में अपने कैरियर की तलाश करने के लिए तैयारी कर सकें , इसके लिए हर शहर में गुणवत्ता वाली एक कोचिंग संचालित की जाएगी। जो युवाओं को रोजगार तलाशने में मदद करेगी। छात्रों को नि:शुल्क तैयारी कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं और किसानों को धोखा दिया। किसानों की जिंदगी बदलने का वादा करके सत्ता तो हासिल कर लिया, लेकिन किसी को कुछ नहीं मिला।

देश के 50 बड़े परिवारों को छह लाख करोड़ ऋण दिया है। उसी की भरपाई करने के लिए गरीबों का धन बैंक में जब्त कर दिया।

छह माह बाद अमीरों का ऋण माफ करने की घोषणा मोदी करेंगे। गरीब जनता के पैसे से ऋण की भरपाई करने की योजना सरकार बना रही है।

हर लड़की को पढ़ने के लिए पांच सौ रूपये महीना दिया जाएगा। जैसे ही वह 12 पास होगी उसके खाते में 30 हजार रूपये पहुंच जाएगा।

करीब 45 मिनट के भाषण में राहुल के निशाने पर मोदी रहे। गैस सिलेंडर का दाम बढ़ाने और नोटबंदी को लेकर मोदी की खिंचाई की।

कहा की जुमला सुनाकर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। सपा व कांग्रेस मिलकर प्रदेश के  विकास को नई दिशा देंगी।

उन्होंने कहा कि सरकार को मानसिकता बदलने की जरूरत है। केंद्र सरकार ने दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन एक भी युवा को रोजगार नहीं मिला।

LIVE TV