शातिर चोर को दरोगा की जेब काटना पड़ा महंगा, हो गयी जोरदार पिटाई

एटा एटा रोडवेज बस अड्डे पर जेबकतरों ने आतंक फैला रखा हैं। हालांकि एक जेब कतरे को सस्पेंड दरोगा मनोज यादव की जेब काटना महंगा पड़ गया। दरोगा ने चोर को रंगे हाथों पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी।

यह भी पढ़े:-म्यूजिक टीचर ने अपनी ही स्टूडेंट से किया रेप, हंगामे के बीच पुलिस ने भेजा जेल

दरअसल सस्पेंड दरोगा बस अड्डे पर खड़ा था। तभी चोर जेब से उसका पर्स निकाल कर भागने लगा लेकिन दरोगा ने शातिर जेबकतरे को दौड़कर पर्स के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दरोगा ने आरोपी को पकड़ कर उसकी जम कर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

देखे वीडियो:-

LIVE TV