जेईई मेन में उदयपुर के कल्पित वीरवल ने किया क्‍लीन स्‍वीप, रचा इतिहास

जेईई मेन नई दिल्‍ली। सीबीएसई ने 27 अप्रैल को ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन 2017 के रिजल्ट का ऐलान किया है। उदयपुर के कल्पित वीरवल ने 1st रैंक हासिल की है। तीनों विषयों में क्‍लीन स्‍वीप करते हुए कल्पित ने मेन 100 परसेंटाइल के साथ 360 में से 360 नंबर हासिल किए हैं।

जेईई के एग्जाम में यह पहली बार हुआ है कि किसी स्टूडेंट ने फिजिक्स, कैमेस्ट्री और मैथ्स में 120 में से 120 अंक हासिल किए हैं। पेन-पेपर बेस्ड जेईई मेन एग्जाम 2 अप्रैल 2017 को,  जबकि कंप्यूटर बेस्ड जेईई मेन एग्जाम 8 और 9 अप्रैल 2017 को हुआ था। इसमें 10 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था।

जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in पर यह रिजल्‍ट घोषित किया गया है। रिजल्ट चेक करते समय अपना एडमिट कार्ड साथ में रखें।

अपने स्कोर कार्ड का प्रिंट जरूर ले लें। अगर आप जेईई एडवांस के लिए खुद को क्वालिफाई पाते हैं,  इससे जुड़ी सभी जानकारियां जुटाएं। अगर क्वालिफाई नहीं कर पाए हैं,  तो ऑल इंडिया रैंकिंग के आधार पर देखें कि कहां एडमिशन मिल सकता है।

19 प्वाइंट कटऑफ गिरी

इस साल जेईई एडवांस क्वालीफाई की कटऑफ गिरी है। पिछले साल 100 नंबर पर जनरल कैटेगिरी के छात्रों ने एडवांस के लिए क्वालीफाई किया था। इस साल यह कट ऑफ 81 पर आ गया है। कट ऑफ स्कोर के मुताबिक, फिजिकली हैंडिकैप्ड कैटेगिरी का कट ऑफ स्कोर एक अंक रहा है। दूसरी केटेगिरी की कट ऑफ में भी गिरावट हुई है।

पांच साल की कटऑफ

साल जनरल ओबीसी एससी एसटी

2017 81 49 3 27

2016 100 70 52 48

2015 105 70 50 44

2014 115 74 53 47

2013 113 70 50 45

संस्थान संख्या सीटें

एनआईटी    31 18013

ट्रिपलआईटी  20 2526

जीएफटीआई 18 3784

कुल        69 24323

LIVE TV