जाने 27 सितंबर 2020 का राशिफल

 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, अधिक आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: कमला पुरुषोत्तमी एकादशी।

आज की भद्रा: प्रात: 07:20 बजे से शाम 07:47 बजे तक।

विशेष: शुक्र सिंह राशि में।

राशिफल

मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा श्रम सार्थक होगा। क्रोध पर संयम रखें। व्यर्थ के झगड़े, विवाद से बचें, जबकि शासन सत्ता से सहयेाग लेने मे सफल होंगे।

वृष: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। अध्यात्मिक या व्यावसायिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी। रिश्तों में सुधार होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मिथुन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सतर्क होकर यात्रा करें। व्यर्थ के वाद-विवाद में न पड़ें।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक और व्यावसायिक प्रगति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। मधुर संबंध बनेंगे।

सिंह: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।

कन्या: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें और न ही आर्थिक मामलों में जोखिम उठाएं। पारिवारिक सहयोग मिलता रहेगा।

तुला: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

वृश्चिक: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

धनु: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। यश, कीर्ति, उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है।

मकर: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। मधुर संबंध बनेंगे।

कुंभ: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

मीन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयेाग रहेगा। यश, कीर्ति, उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

तो मित्रों यह रहा आज का अपका अपना राशिफल। धन्यवाद।

LIVE TV