जानिए दुनिया के इस देश में होने वाली है एक नए युग की शुरुआत

नई दिल्ली : दुनिया के अलग-अलग देशों में कई प्रकार की परंपराएं होती हैं। जहां कई परंपराएं ऐसी होती हैं, जिनसे लोगों का पूरा जीवन ही बदल जाता है। आज हम ऐसी ही एक परंपरा के बारे में आपको बताने वाले हैं।

जापान

जापान में एक परंपरा है, जो युग के साथ जुड़ी हुई है। यहां शुरू होने वाले नए युग का नाम है रीवा। जापान के राजा जब अपनी गद्दी छोड़ते हैं, तो उनके गद्दी छोड़ने के साथ ही एक युग का अंत हो जाता है। जो भी नया व्यक्ति राजा बनता है, उसके गद्दी संभालने के बाद से एक नए युग की शुरुआत होती है। हाल ही में जापान ने नए युग के शुरू होने की घोषणा की है।

बता दें की जापान में फिलहाल आकीहीतो राजा हैं। जहां उनके गद्दी छोड़ने के साथ ही 31 साल से चला आ रहा हाइसी युग खत्म हो जाएगा। वह क्रिसेनथेमम थ्रोन (ताज) को अपने बेटे क्राउन प्रिंस नारुहीतो को सौंपेंगे।एक नए युग के शुरू होने के बाद जापान में कलेंडर बदल जाते हैं। यहां उत्सव का माहौल होता है। यहां तक की लोगों के दस्तावेज भी बदल जाते हैं। वह अपने जन्म प्रमाण पत्र में अपने पैदा होने की तारीख के साथ उस युग का नाम भी लिखते हैं, जो उस वक्त चल रहा होता है। यहां के लोग नया युग शुरू होने के बाद से एक नए युग में कदम रखेंगे।

 

 

इस पेड़ को देखते ही अंधे हो जाते हैं लोग, मनुष्य ही नहीं पशु-पक्षियों का भी हो गया ये हाल…

देखा जाये तो मतलब ये नहीं है कि जापान के शाही परिवार के हाथ में ज्यादा ताकत है। ये एक संवैधानिक राजतांत्रिक देश है। यहां संविधान है, लोकतंत्र है, लेकिन साथ ही शाही परिवार भी है। इस शाही परिवार के पास अधिक ताकत नहीं है। यहां तक कि एक नए युग की शुरुआत जब भी होती है, तो उस युग का नाम भी सरकार के लोग ही चुनते है। राजा बस औपचारिकता के लिए उस नाम को मंजूरी दे देता है। नए युगों के जब नाम चुने जाते हैं, तो उनके मतलब पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। हाइसी युग का मतलब है शांती प्राप्त करना। ये युग एक मई, 2019 को खत्म होने वाला है।

नए युग यानी रीवा का मतलब है आदेश और सद्भाव। वहीं एक बात और ध्यान देने योग्य है कि जापान में युग को ‘गैंगो’ कहा जाता है। बताया जाता है कि सिक्कों, नोट, अखबार, कलेंडर आदि में भी पुराने गैंगो का स्थान नया गैंगो ले लेगा। जापानी लोग अपने रोजमर्रा के जीवन में गैंगो का इस्तेमाल करते हैं। वह अपनी डायरी आदि में नए युग का नाम लिखते हैं। जापान में ये परंपरा काफी पुरानी है। ये प्रथा चीन से ली गई थी। एक समय पर चीन में भी नए युग की शुरुआत होती थी। चीन में सुनामी आने या बहुत अच्छा होने पर नए युग की शुरुआत होती थी। लेकिन जापान में ये प्रथा राजा के बदलने से जुड़ी है।
दरअसल जापान में पहले युग की शुरुआत मेजी युग (1868-1912) से हुई थी। यानी एक राजा एक युग। मेजी युग के समय कई सुधार भी किए गए थे।उस समय ये निर्णय लिया गया था कि जापान के राजा को ज्यादा ताकत दी जाएगी और उसके बदलने के साथ ही एक नए युग की शुरुआत होगी। लेकिन समय के साथ सब बदलता गया। सारी ताकत सरकार के हाथों में है, लेकिन ये प्रथा आज भी राजा से ही जुड़ी है।

जापान एक ऐसा देश है जहां राजा के बदलने के साथ ही नए युग की शुरुआत होती है। यहां लोग युग के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े हैं। नए युग की शुरुआत एक मई, 2019 से होगी। इस दौरान जापान में उत्सव का माहौल होगा।

https://www.youtube.com/watch?v=wFcVo_SSQ3E
LIVE TV