जानिए चटनी खाने के हैं कई फायदे…

सुबह के नाश्ते में अगर आप चटनी का सेवन करते हैं, तो आपको स्वाद तो मिलता ही है, साथ ही शरीर में होने वाली कई तरह की समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। शांतिगिरि आश्रम के प्रमुख स्वामी पद्म प्रकाश ने कुछ चटनियों के औषधीय गुण बताए हैं।

जानिए चटनी खाने के हैं कई फायदे...

आंवले की चटनी
आंवले की चटनी खाने से इम्यून सिस्टम सही रहता है। इसमें मौजूद विटमिन सी और अन्य पौष्टिक तत्व आपके शरीर को सभी तरह की समस्याओं से बचाते हैं। साथ ही इस चटनी में अदरक और नींबू मिलाकर खाने से दिल की बीमारियां दूर रहती हैं।

धनिया की चटनी
इसमें विटमिन-सी व प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है।
इससे मधुमेह जैसी समस्या दूर रहती है। धनिया, अदरक और लहसुन मिली चटनी खाने से आंतों की समस्या, बुखार और दस्त जैसी बीमारियां नहीं होतीं।

खानी हो लाजवाब डिश जो जरुर बनाये बर्न्ट गार्लिक फिश…

पुदीना की चटनी
इसी तरह पुदीना की चटनी में ऐंटि-बैक्टीरियल गुण मौजूद रहते हैं, जिससे कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है।

करी पत्ते की चटनी
इस चटनी में आयरन व फॉलिक ऐसिड की मात्रा अधिक रहती है। कैल्शियम व कई विटमिनस की मात्रा अधिक होती है। इससे बाल काले, घने व मजबूत बने रहते हैं। इस चटनी का सेवन करने से आपका शरीर अनीमिया यानी खून की कमी, हाई बीपी व मधुमेह जैसी परेशानियों से दूर रहता है।

LIVE TV