जानिए क्या सच में प्रेग्नेंट हैं दिव्यांका त्रिपाठी

मुंबई : टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ फेम दिव्यांका त्रिपाठी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। वही स्टार प्लस के रियलिटी शो ‘द वॉइस’ को होस्ट कर रही हैं।

दिवंका

 

जहां इस दौरान की उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। देखा जाये तो दिव्यांका ने जो आउटफिट पहना था उसमें उनका पेट थोड़ा हाईलाइट हो रहा था, जिसके बाद से उनकी प्रेग्नेंसी खबरें आने लगी है। अब कपल ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है।

उत्तराखंड की इस सीट का रोचक इतिहास, जो एक बार जीता फिर कभी नहीं आया

बता दें की दिव्यांका और विवेक ने इसके पीछे की सच्चाई बताई है। जहां दिव्यांका ने कहा जिस व्यक्ति ने उस तस्वीर को एडिट किया है, वो बहुत प्रतिभाशाली है। और उसने वास्तव में मेरी तस्वीर को इस तरह से एडिट किया है कि मेरा पेट बेहद बड़ा दिख रहा है।

मुझे नहीं पता कि इसके पीछे कौन था। वहीं विवेक ने दिव्यांका को बीच में काटते हुए और मजाक करते हुए कहा- “ये कोई एडिटिंग नहीं है। यह सच्चाई है। हमने इसे हटा दिया है और इसे अभी एक तरफ रख दिया है। जब भी हमें ऐसी कोई अफवाह चाहिए होती है तो हम तकिया लगाकर पेट फुलाकर फोटो क्लिक करा लेते हैं और जब हम चाहें इसे हटा देते हैं। जहां दिव्यांका ने यह भी बताया कि उन्हें तस्वीर को देखकर बहुत हंसी आई थी। मेरे फैंस फोटो को लेकर गुस्सा थे, लेकिन मुझे बहुत हंसी आई ।

दरअसल ऐसा पहली बार नहीं है जब दिव्यांका की प्रग्नेंसी को लेकर अफवाह उड़ी है। और इससे पहले भी कई बार ऐसी खबरें आ चुकी हैं। वही दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने साथ मिलकर होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया है। बताते चलें कि 8 जुलाई 2016 को दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शादी के बंधन में बंधे थे।

LIVE TV