मुस्लिम नेता का ऐलान, अकल ठिकाने लाने के लिए काटेंगे साक्षी महराज की जुबान

 

जमीर उल्ला खानलखनऊ|  समाजवादी पार्टी के विधायक जमीर उल्ला खान ने साक्षी महाराज पर निशाना साधा है| उन्होंने साक्षी महाराज पर पलटवार करते हुए उनकी जुबान काटने की बात कही है|

अलीगढ़ से सपा विधायक ने कहा कि अगर साक्षी महाराज की जुबान काट ली जाए तो वह पूरी तरह से सुधर जाएंगे| उन्हें सही रास्ते पर लाने का यही सही तरीका है| साक्षी महाराज ने शादी तो की नहीं। ये क्या जाने शादी की क्या अहमियत होती है। साक्षी महाराज सुबह से ही शराब पी लेते हैं।

जमीर उल्ला खान का बयान

इससे पहले शुक्रवार को भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने देश की बढ़ती आबादी के लिए मुसलमानों पर निशाना साधा था| साक्षी महाराज ने कहा था कि देश में एक तबका लगातार जनसंख्या बढाने में लगा हुआ है| इसका जिम्मेदार हिंदू नहीं है, बल्कि इसके जिम्मेदार वो हैं जिन्होंने चार बीवियों से चालीस बच्चे पैदा किए|

साक्षी महाराज ये भी कहा था कि जनसंख्या को लेकर देश में एक सख्त कानून लाने की जरूरत है|

LIVE TV