जब अपने हाथों से पराठा खिलाने लगी महिला तो प्रियंका गांधी ने कहा- मेरे भाई ने कहा कम खाया करो, मोटी हो रही हो

बाराबंकी से कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यात्रा से पहले उन्होंने धान के खेतों में काम करने वाली महिलाओं के पास पहुंची और उनका हाल जाना। इस दौरान एक महिला किसान उन्हें अपने हाथों से आलू का पराठा खिलाने लगी। इसपर उन्होंने पहले खाने से इंकार कर दिया।

प्रियंका गांधी को पराठा खिलाती एक महिला किसान।

प्रियंका गांधी का कहना था कि मेरे भाई ने मुझसे कहा है कि कम खाया करो, मोटी हो रही हो। लेकिन बाद में प्रियंका ने महिला के हाथ पराठा खा लिया। प्रियंका के लिए महिलाओं ने खेत में पैरा डाला था जहां पर बैठकर उन्हों सभी महिलाओं से बात की है।

बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी ने महिलाओं को बताया कि इस कांग्रेस पार्टी यूपी के चुनाव में 40 फीसदी उम्मीदवारों को टिकट दे रही है। जिससे कि महिलाएं राजनीति में आएं और आगे बढ़ें। प्रियंका गांधी ने कहा, महिलाओं के लिए हम अलग से एक घोषणा पत्र जारी करेंगे। वह करीब एक हफ्ते के अंदर निकलेगा। महिलाओं के लिए जो घोषणाएं करनी हैं, वे सभी उस घोषणापत्र में होंगी।

LIVE TV