VIDEO : नेताजी के जनाजे में 50 हसीनाओं ने लगाए जोरदार ठुमके, देखकर फटी रह गईं आंखें

जनाजे में हसीनाओं के ठुमकेचाइए। क्या कभी आपने किसी की अंतिम विदाई ऐसी देखी है जहां जनाजे में हसीनाओं के ठमके पर लोग थिरक हों। ताइवान में एक नेता की मौत के बाद अंतिम विदाई कुछ इस अंदाज में दी गई है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। अक्सर लोगों की अंतिम विदाई में करीबी लोगों को रोते, बिलखते और शोक मनाते ही देखा गया होगा लेकिन इनकी अंतिम यात्रा के दौरान माहौल कुछ और ही था। दरअसल ताइवान में एक नेता की मौत के बाद उनके जनाजे में 50 पोल डांसर्स को बुलाया गया था और यहां लोग नाच रहे थे, गा रहे थे और उनकी धुन पर थिरक रहे थे।

बीती तीन जनवरी को ताइवान के नेता थांग की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी। वे ताइवान के दक्षिणी इलाके में चाइए शहर के जाने माने नेता थे। यहां ब्लैक बिकीनी में मौजूद 50 पोल डांसर्स ने नेता को आखिरी विदाई दी। इस तरह की विदाई देख लोग हैरान हो गए और रास्तों पर जाम लग गया। पोल डांसर्स अलग-अलग रंगों की जीप पर खड़े होकर डांस कर रही थीं।

थांग के परिवारीजनों का कहना है कि उन्हें मौज-मस्ती करना बेहद पसंद था इसलिए उनकी शवयात्रा में पोल डांसर्स बुलाए गए। जिससे उन्हें अलग तरह से आखिरी विदाई दी जा सके।

थांग के भाई ने बताया कि यह उनके भाई की अंतिम इच्छा थी। उन्होंने मरने से दो दिन पहले यह सपना देखा था और उन्हे इस बारे में बताया था।

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=V89j04Vyj84]

LIVE TV