मंत्री के दामाद ने की छेड़खानी, विरोध पर चलाई गोली

जगदेव सिंह यादवकानपुर। कल्याणपुर के गुरुदेव चौकी इलाके में सरेराह युवती से छेड़छाड़ की गयी। जनता के विरोध करने पर आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आयी। आरोपी आकाश यादव खुद को मंत्री जगदेव सिंह यादव का दामाद बता रहा है।

जगदेव सिंह यादव का दामाद

लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में पब्लिक ने आकाश यादव को पकड़ के पुलिस के हवाले कर दिया। आकाश यादव के परिजन थाने में पुलिस को सत्ता का रौब दिखाते रहे। परिजन बिना तहरीर दिए थाने से चले गए और कहा, हम देख लेंगे कि पुलिस हमारा क्या कर लेगी? इतना ही नहीं आरोपी के परिजनों ने थाने में पत्रकारो से भी बदसलूकी की।

खबरों के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में मंत्री जगदेव सिंह से बातचीत की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिल पाया। इस वजह से पुलिस ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर पा रही है कि आरोपी शख्‍स मंत्री का ही दामाद है।

LIVE TV