छोटी नाक वाली लड़कियां लेकर आती है भाग्य का खजाना…

शास्त्रों के अनुसार व्यक्ति के शरीर के विभिन्न अंगों की बनावट के आधार पर उसके स्वभाव और भविष्य के बारे में आकलन किया गया है। क्या आप जानते हैं कि किसी की नाक देखकर ही उस व्यक्ति के स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है। ऐसा कहा जाता है कि छोटी नाक वाले लोग काफी भाग्यशाली होते हैं। समुद्र शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों की नाक सीधी लेकिन छोटी होती है, वे किस्मत के काफी धनी होते हैं।

नाक का आकर खोलता है कई राज:
जिनकी नाक थोड़ी बड़ी होती है। समुद्र शास्त्र की मानें तो ऐसे लोग भोगी होते हैं। कहते हैं कि ये लोग एक सुविधा सम्पन्न जीवन व्यतीत करना पसंद करते हैं। इन लोगों में थोड़ा-बहुत आलस्य पाए जाने की भी मान्यता है। 
जिन लोगों की नाक थोड़ी टेड़ी-मेड़ी होती है, उसने सावधान रहना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि टेड़ी-मेड़ी नाक वाले थोड़े धोखेबाज किस्म के होते हैं।
जिन लोगों की नाक आगे की ओर झुकी होती है, उनकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी होती है। ऐसा कहा जाता है कि ये लोग एक सम्पन्न परिवार में जन्म लेते हैं। 
कई चपटी नाक वालों को भी देखा होगा। कहते हैं कि चपची नाक वालों का स्वभाव बहुत ही सौम्य होता है। ये लोग बड़े ही प्रेम-व्यवहार के साथ रहना पसंद करते हैं। इन लोगों को दूसरों के द्वारा आसानी से बेवकूफ बना दिया जाता है।

LIVE TV