पाक की हार पर बॉलीवुड हुआ मस्‍त मलंग

चैंपियंस ट्रॉफी 2017मुंबई| अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, रणवीर सिंह और वरुण धवन जैसे बॉलीवुड कलाकारों ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में भारत की जीत पर खुशी जताई।

भारत ने अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 124 रनों से मात दी।

बॉलीवुड हस्तियों ने भारत की जीत पर अपनी खुशी का इस तरह इजहार किया :

अमिताभ बच्चन : भारत को बधाई। चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को बड़े अंतर से हराया। सभी को अच्छा प्रदर्शन करते देखना शानदार रहा।

ऋषि कपूर : मुजरेवाली भारत की जीत का जश्न मना रही.फिल्म का नाम याद नहीं, लेकिन हां, ‘कल्पतरु’ फिल्म में वह मैं था। भारत ने एक बार फिर अपना परचम लहराया।

अनिल कपूर : अभूतपूर्व जीत। बहुत बढ़िया टीम इंडिया।

रणवीर सिंह : पूरी शक्ति..लड़कों ने कितना अच्छा मैच खेला! चौंका देने वाला प्रदर्शन।

वरुण धवन : भारत बनाम पाकिस्तान मैच दोनों देशों के लिए हमेशा से खास रहा है। मैच खत्म..भारत जीता..काश जिंदगी भी खेल की तरह आसान होती!

सुनील शेट्टी : भारतीय टीम के बीच कोई दीवार नहीं और विजय! भारत बनाम पाकिस्तान।

LIVE TV