चीन के राष्ट्रपति की यात्रा से पहले उत्तर कोरिया में बढ़े ये लोग, वजह है खास…

प्योंगयांग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की उत्तर कोरिया की यात्रा से पहले यहां आने वाले चीनी पर्यटकों की संख्या में अच्छा-खासा इजाफा हुआ है। चिनफिंग के इसी सप्ताह प्योंगयांग आने का कार्यक्रम है।

कोरियाई युद्ध में अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना के खिलाफ चीन और उत्तर कोरिया के सैनिकों को साथ मिलकर आगे बढ़ते हुए दिखाने वाला स्मारक आजकल चीनी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय बना हुआ है।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की प्योंगयांग यात्रा से पहले बड़ी संख्या में उत्तर कोरिया आ रहे चीनी पर्यटक इस युद्ध स्मारक को देखने आ रहे हैं। इन पयर्टकों में बड़ी संख्या सैनिकों और कामगारों की है।

इस सांसद ने वंदे मातरम को बताया इस्लाम के खिलाफ, संसद में मचा हंगामा !…

इस युद्ध स्मारक पर चीन की स्वयंसेवी सेना की जमकर तारीफ की गई हैं और बताया गया है कि कैसे वह उत्तर कोरिया के साथ मिलकर दुश्मन के खिलाफ लड़े थे।

LIVE TV