चीन कर रहा अनोखा पुल का निर्माण, जिसमे समुद्र के अंदर बनेगी आठ लेन की सड़क

नई दिल्ली : चीन में आश्चर्यचकित कर देने वाले पुल का निर्माण हो रहा हैं। वहीं ये दुनिया में अपनी तरह का अनोखा पुल होगा। जहां दक्षिणी चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में बन रहा ये ब्रिज 6.8 किमी लंबा और 46 मीटर चौड़ा है।

चीन

लेकिन इसका 5.4 किमी का हिस्सा लिंगडिंग समुद्र के ऊपर बन रहा है, जबकि 1.2 किमी पानी के अंदर सुरंग से होकर निकलेगा। इस पुल पर आठ लेन होंगी। 2024 तक इसके बनकर तैयार होने की उम्मीद है।

 

खाने का पैसा मांगनें पर दिल्ली के रेस्टोरेंट में जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

बता दें की इसमें 6.69 बिलियन डॉलर (करीब 45 हजार 766 करोड़ रुपए) का खर्च आएगा। देखा जाये तो यह क्षेत्र के पूर्वी और पश्चिमी शहरों को जोड़ेगा। लेकिन अभी तक जो दूरी दो घंटो से भी अधिक समय में पूरी होती थी अब वो मात्र 30 मिनट में तय की जा सकेगी। यह ब्रिज भारी जाम में ट्रैफिक जंक्शन को सुधारने का काम करेगा। दावा है कि इसके बनने के बाद यह अपनी तरह का दुनिया का सबसे बड़ा पुल होगा।

दरअसल डिप्टी चीफ इंजीनियर यांग रन ने के अनुसार यह पुल आधुनिक तकनीक से बनाया जा रहा है। जहां इसकी सुरंग से निकलने वाले वाहन 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गुजर सकेंगे। समुद्र में पुल की सुरंग में रास्ता होगा। सुरंग से निकलकर सड़क मेन रोड से जुड़ेगी।

https://www.youtube.com/watch?v=c0jIQqRiXH0&t=100s
LIVE TV