चीनी सिनेमा की सबसे महेंगी फिल्म ‘असुरा’ नहीं लुभा पाई फैंस का दिल

मुंबई। चीनी सिनेमा की सबसे महेंगी फिल्म ‘असुरा’ फैंस के दिलों को नहीं लुभा पाई हैं.ये चीन की सबसे अधिक लागत वाली फिल्म हैं।

फिल्म ‘असुरा’ का पहले दिन की शुरुआत सिनेमाघरों निराशाजनक रही और इसके बाद फिल्म को सिनेमाघरों से हटा दिया गया है।

aasura

रिपोर्ट के अनुसार, 75 करोड़ युआन (11.2 करोड़ डालर) की लागत से बनी फिल्म ने रिलीज के पहले सप्ताहांत में पांच करोड़ युआन से भी कम की कमाई की।

asuraa

बौद्ध पौराणिक कथा पर कुछ हद तक आधारित फिल्म एक चरवाहे द्वारा पौराणिक स्वर्गीय साम्राज्य को हमले से बचाने की कहानी के इदर्गिद घूमती है।

ये भी जाने:-घर में यहां न रखें झाड़ू… नहीं तो रूठ जाएंगी लक्ष्मी

फिल्म के निर्माता इस फिल्म पर को दोबारा काम करने और इसमें सुधार करके फिर से रिलीज करने के बारे में सोच रहे हैं। ताकि फिल्म हुए नुकसान की भरपाई कर पाए.

फिल्म अगर दूसरी बार भी अच्छा कारोबार नहीं करती है तो 10.5 करोड़ डालर के नुकसान के साथ यह फिल्म सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी असफल फिल्मों में शामिल हो जाएगी।

LIVE TV