बड़ा सड़क हादसा, तीन सगी बहनों समेत 4 की मौत

चार लोगों की मौतदेहरादून। रुड़की में सड़क हादसे ने चार लोगों की जान ले लीफैक्ट्री से वापस लौट रहे कर्मचारियों के लोडर वाहन को इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन सगी बहनों समेत चार लोगों की मौत हो गई। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के पुहाना में जिला सहारनपुर देवबंद के कुछ लोग काम करते हैं। शुक्रवार शाम को रोज की तरह लोडर में सवार होकर पंद्रह कर्मचारी घर लौट रहे थे। इकबालपुर-पुहाना रोड पर रेलवे फाटक के पास एक ट्रक ने लोडर को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने के बाद लोडर सड़क पर पलट गया।

सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

इस हादसे में घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला कर्मचारी पूजा, सीमा और सीता पुत्रियां सोमदत्त निवासी सरकड़ी, थाना नागल, जिला सहारनपुर और उदय सिंह पुत्र भंवर सिंह निवासी खेड़ा, थाना देवबंद को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद अन्य घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि तीनों मृत महिला कर्मचारी सगी बहनें थीं। सूचना पर सीओ रुड़की एसके सिंह, एसओ झबरेड़ा विक्रम रावत मौके पर पहुंचे। एसओ ने बताया कि घायलों को सिविल अस्पताल में भेजा गया है।

LIVE TV