सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने दिखाई चार रथ यात्रा को हरी झंडी

चार रथ यात्रारिपोर्ट- सुरेन्द्र ढाका

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नमामि गंगे परियोजना के अन्तर्गत गंगा संरक्षण रथ यात्रा के चार रथ को हरी झंडी दिखाकार रवाना किया। इस चार रथ यात्रा का संचालन चार धाम यात्रा मार्गों पर किया जा रहा है।  राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत चार धाम यात्रा मार्गों पर गंगा संरक्षण एवं जन जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।

इंसानियत की मिसाल देता मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, गोरक्षा के लिए निकाल रहे रक्षा यात्रा

इन चार रथ का संचालन कपाट बंद होने तक किया जाएगा। पहली रथ यात्रा हरिद्वार से बद्रीनाथ, दूसरी रथ यात्रा रूद्रप्रयाग से केदारनाथ, तीसरी यात्रा हरिद्वार से गंगोत्री और चौथा रथ यात्रा धरासू से यमुनोत्री तक नियमित भ्रमण करेगा।

रथ यात्रा में शामिल लोग आम जनता को गंगा संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे।  इन रथों में एलसीडी स्क्रीन के साथ ही प्रचार साहित्य इत्यादि भी उपलब्ध रहेगी।

रथ यात्रा को रवाना करने से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की गंगा की स्वच्छता और निर्मलता के प्रति जो प्रतिबद्धता है, उसे पूरा करना है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि, गंगा संरक्षण रथ यात्रा अपने लक्ष्य में सफल होगी।

देखें वीडियो :-

LIVE TV