चार करोड़ के पुराने नोट बदलने की फिराक में थे, बेंगलुरु पुलिस ने चार को धर दबोचा

पुराने नोट नई दिल्‍ली| चार लोगों को बेंगलुरु मंगलवार को 3.98 करोड़ रुपये मूल्य के विमुद्रीकृत नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया है। बेंगलुरु पुलिस ने यह जानकारी दी है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) एस. रवि ने यहां संवाददाताओं को बताया, “अभियुक्त नंजुंडा (46), एम्ब्रोस (46) और आरिफ पाशा (34) बेंगलुरु के हैं जबकि फेलिक्स (35) का संबंध केरल से है। पुराने अमान्य नोटों को जब्त कर लिया गया है।

मालूम हो कि देश में 8 नवंबर से हुई नोट बंदी के बाद से देशभर में काले घन को खपाने के प्रयास अभी तक जारी हैं। अब जब आम आदमी के लिए 1000 व 500 के नोट बदलने का समय 31 दिसंबर को समाप्‍त हो चुका है। इसके बाद अब जरूरी दस्‍तावेजों के साथ केवल इस अ‍वधि के दौरान देश के बाहर रहे लोगों के नोट बदलने का क्रम जारी है।

इन चारों लोगों को निर्दिष्ट बैंक नोट्स (देयताओं की समाप्ति) अधिनियम, 2017 की धारा 7 के तहत गिरफ्तार किया गया,  जिसमें छह महीने कारावास की सजा का प्रावधान है।

रवि ने बताया,  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिटी क्राइम ब्रांच (सीसीबी) पुलिस ने दक्षिणी उपनगर में एक लॉज के सामने खड़ी कार से चार लोगों को गिरफ्तार किया। अभियुक्त पुराने नोटों को नए नोटों से बदलने के लिए ले जा रहे थे।

यहां 23 मार्च को भी दो व्यक्तियों को 1.28 करोड़ रुपये के अमान्य पुराने नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया था,  जब वे उसे नए नोटों से बदलने का प्रयास कर रहे थे।

LIVE TV