चारधाम यात्रा पर अब तक गए 52 हजार श्रद्धालु, परिवहन विभाग ने जारी किया डाटा

चारधाम यात्रादेहरादून| यात्र शुरू होने के बाद चारधाम यात्र मार्ग पर शुक्रवार तक 51923 श्रद्धालु सफर पर निकल चुके हैं। इनमें कुछ यात्री दो धाम की यात्र के बाद वापस लौट गए जबकि बाकी का सफर जारी है। अब तक यात्र मार्ग पर 3502 व्यावसायिक वाहन रवाना हो चुके हैं।

शनिवार शाम परिवहन विभाग ने चारधाम मार्गो पर वाहनों एवं श्रृद्धालुओं की संख्या का डाटा जारी किया। आरटीओ व नोडल अधिकारी (चारधाम यात्र) सुधांशु गर्ग ने बताया कि गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 28 अप्रैल को खुले, लेकिन श्रृद्धालुओं के वाहन 24 अप्रैल से ही यात्र मार्ग पर जाने शुरू हो गए थे। तीन मई को केदारनाथ व शनिवार को बदरीनाथ के कपाट खुलने के साथ ही श्रृद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ।

चारधाम यात्रा पर गए 52 हजार श्रद्धालु…

उन्होंने बताया कि अब तक यात्र मार्ग पर 379 स्टेज कैरिज वाहन, 1036 ठेका बस, 1335 मैक्सी कैब जबकि 752 टैक्सी कैब जा चुकी हैं। संयुक्त रोटेशन से अब तक 105 दैनिक बसें व 548 क्रमिक बसें भेजी जा चुकी हैं। विभाग की ओर से चालकों को दिए जा रहे प्रशिक्षण में 989 चालक प्रशिक्षित किए गए।

विभाग के ब्रह्मपुरी चेकपोस्ट पर 878 वाहन चेक किए गए। इनमें 73 वाहनों का चालान किया गया। भद्रकाली चेकपोस्ट पर 661 वाहन चेक किए गए और 42 का चालान हुआ। कुठालगेट चेकपोस्ट पर 1669 वाहन चेक किए गए और 106 का चालान व एक सीज किया गया। डामटा चेकपोस्ट पर 1676 वाहन चेक किए गए व एक सीज कर 28 के चालान किए गए।

15006 ग्रीन कार्ड हुए जारी: अब तक 5006 वाहनों के ग्रीन कार्ड पूरे प्रदेश में जारी हो चुके हैं। इनमें 1407 बस, 345 मिनी बस, 1731 मैक्सी, 1523 टैक्सी शामिल हैं। इनमें उत्तराखंड राज्य के 4153 वाहन हैं जबकि 853 दूसरे राज्य से आए वाहन हैं।

LIVE TV