बसपा विधायक के पेपर मिल में महिला की हत्‍या

मुजफ्फरनगर। चरथावल के बसपा विधायक नूर सलीम राना की जानसठ रोड स्थित पेपर मिल में महिला की हत्या कर दी गयी। महिला का शव मशीन के पीछे पेपर के बंडलों के बीच में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस पेपर मिल के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।

चरथावल के बासपा विधायक

सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव नंगलाकबीर निवासी सतीश की पत्नी राजकुमारी जानसठ रोड स्थित राना पेपर मिल में मजदूरी करती थी। शनिवार सुबह उसका शव पेपर मिल की मशीन के पीछे रखे गये पेपर के बडंलों के बीच पड़ा मिला। मिल के कर्मचारी ने शव को देखकर मिल प्रबंधन तंत्र को घटना की जानकारी दी। सिखेड़ा एसओ योगेश शर्मा पेपर मिल में पहुंचे। उनका कहना है कि महिला के गले में कपडे़ का फंदा लगा हुआ था।

शाम के समय महिला घर चली जाती है, लेकिन आज वह गेट से बाहर नहीं आयी तो उसकी तलाश करायी गयी। तलाशी में उसका शव पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया महिला की गला दबाकर हत्या की गयी है, लेकिन मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि महिला से दुराचार की भी आशंका व्यक्त की जा रही है।

दुराचार के बाद महिला की हत्या कर दी गयी। एसएसपी दीपक कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया है। पुलिस मिल में इस दौरान उपस्थित रहे कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस मृतका के साथ काम करने वाली महिलाओं से सम्पर्क करने का प्रयास कर रही है।

चरथावल के बसपा विधायक  नूरसलीम राना से फोन पर सम्पर्क किया गया तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। राना पेपर मिल में महिला का शव मिला है। हत्या कर शव बंडलों के बीच में फेंक दिया गया। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LIVE TV