ओडिशा के साथ-साथ यूपी में भी चक्रवात फैनी का हाई अलर्ट

देश के दक्षिणी हिस्से के लिए अगले 48 घंटे काफी अहम होने वाले हैं। दरअसल, इन हिस्सों में चक्रवाती फैनी तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

चक्रवात फैनी

वैज्ञानिकों ने मंगलवार को कहा कि ओडिशा में अगले कुछ घंटों में चक्रवाती तूफान बेहद खतरनाक रूप ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा के बौध, कालाहांडी, संबलपुर, देवगढ़ और सुंदरगढ़ जैसे अलग-अलग स्थानों पर फैनी तूफान के चलते भारी बारिश हो सकती है।

इसको जानने के बाद आप भी बंद कर देंगे ठंडे पानी का सेवन…

वहीं, खासकर राज्य के बौध, कालाहांडी, संभलपुर देवगढ़ और सुंदरगढ़ में फानी चक्रवात तूफान के असर को ज्यादा देखा जा सकता है। इसके अलावा फानी का असर आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी देखने को मिल सकता है।

यूपी में भी अलर्ट
मौसम विभाग ने यूपी में फैनी को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, फैनी के कारण यूपी के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश की संभावना है। दो और तीन मई को फैनी चक्रवात अपना असर दिखा सकता है।

बिहार के छपरा में एनडीए प्रत्याशी रूडी और महागठबंधन से उम्मीदवार राय के बीच होगा कड़ा मुकाबला

ओडिशा में ले सकता है खतरनाक रूप
मौसम विभाग ने कहा है कि ओडिशा में अगले कुछ घंटों में तूफान खतरनाक रूप ले सकता है। इसके अलावा केरल, तमिलनाडु के इलाकों में अगले 24 घंटे में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान भी लगाया है।

 

LIVE TV