दिल्ली की ओर प्रदर्शन के लिए बढ़ रहे किसान, सुरक्षा बल कर रहे इंतजार

पंजाब और हरियाणा के किसानों ने आज यानी गुरुवार और कल राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले हैं। किसान राजधानी दिल्ली में जा बनाए गए केंद्रीय कृषि सुधार कानूनों का विरोध जताते हुए प्रदर्शन करेंगे। भारी संख्या में किसान दिल्ली में आएंगे जिसको ध्यान में रखते हुए फरीदाबाद और सिंघू गांव के पास दिल्ली-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है व पुलिस बल को भी भेजा जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली-फरीदाबाद सीमा पर 3 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRF) बटालियन के साथ ही 2 स्थानीय पुलिस स्टेशनों की पुलिस को भी तैनात किया जा गया है। ना ही सिर्फ बल बल्कि पुलिस की आंखें आसमान से भी नजर रखेंगी। इसके लिए पुलिस ड्रोन का इस्तेमाल करेगी।

इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए सब- इंस्पेक्टर पृथ्वीराज मीणा ने गुरुवार को पत्रकारों से वार्ता के दैरान बताया कि, हम यहां से गुजरने वाले हर वाहन की जांच कर रहे हैं। होमगार्ड जवान यहां तैनात हैं। वरिष्ठ अधिकारी चक्कर लगा रहे हैं। हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। अभी तक यहां कोई किसान नहीं आया है। अगर किसान यहां आते हैं तो हम उनके साथ बातचीत करने की कोशिश करेंगे। दिल्ली-फरीदाबाद सीमा पर चार से पांच स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। इस बीच दिल्ली मेट्रो गुरुवार को दोपहर 2 बजे तक दिल्ली मेंट्रों एनसीआर में नहीं जाएगी।

यदि बात करें किसानों की तो वे 26 व 27 नवंबर दो दिन दिल्ली में प्रदर्शन करने के लिए आ रहे हैं। किसानों ने इस प्रदर्शन को ‘दिल्ली चलो’ का नाम दिया है। इस को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है साथ ही पुलिस ने किसानों की संख्या का अनुमान लगाते हुए फरीदाबाद-दिल्ली बॉर्डर पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया है। इस पर फरीदाबाद पुलिस ने बताया कि उनकी सभी टीमों को प्रत्येक बार्डर पर तैनात कर दिया है साथ ही बताया कि सरकार और विभाग से उन्हें निर्देश मिला है कि 26-27 नवंबर के लिए आ रहे किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने न दिया जाए।

LIVE TV