घर में कर लें ये छोटे बदलाव, जिसकी नहीं होगी उम्मीद मिलेगा वो

वर्तमान समय में सुविधाएं जुटाना बहुत आसान है। परंतु शांति इतनी सहजता से नहीं प्राप्त होती। हमारे घर में सभी सुख-सुविधा का सामान है, परंतु शांति पाने के लिए हम तरस जाते हैं। वास्तु शास्त्र द्वारा घर में कुछ मामूली बदलाव कर आप घर एवं बाहर शांति का अनुभव कर सकते हैं।

घर

कुछ ऐसे ही उपाय नीचे दिए गए हैं :

  1. घर में कोई रोगी हो तो एक कटोरी में केसर घोलकर उसके कमरे में रखे दें। वह जल्दी स्वस्थ हो जाएगा।
  2. घर में ऐसी व्यवस्था करें कि वातावरण सुगंधित रहे। सुगंधित वातावरण से मन प्रसन्न रहता है।
  3. घर में जाले न लगने दें, इससे मानसिक तनाव कम होता है।
  4. दिन में एक बार चांदी के ग्लास का पानी पिये, इससे क्रोध पर नियंत्रण होता है।
  5. अपने घर में चटकीले रंग नहीं कराये। इससे लोगों के स्वस्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।
  6. किचन का पत्थर काला नहीं रखें। मां अन्नपूर्णा नाराज होती है।
  7. कंटीले पौधे घर में नहीं लगाएं। इससे व्यक्ति के स्वभाव में बदलाव आता है। क्रोध की भावना का विकास हो जाता है।
  8. शयन कक्ष में मदिरापान नहीं करें अन्यथा रोगी होने तथा डरावने सपनों का भय होता है।

LIVE TV