घर में धूनी जलाने से पहले जान लें ये नियम, वरना नहीं मिलेगी कामयाबी

धर्म के अनुसार घरों में धूप देने की परंपरा काफी पुरानी है। धूप देने से मन को शांति और प्रसन्नता मिलती है। साथ ही, मानसिक तनाव दूर करने में भी इससे बहुत लाभ मिलता है। साथ ही उसके उपयोग से घर के वास्तु दोष को भी दूर किया जा सकता है। घरों में धूनी देने के लिए कई तरह की चीज़ें आती है। आइए जानते है किस चीज़ की धूनी करने से क्या फायदे होते है।

धूनी जलाने

  • घर में सप्‍ताह में एक या दो बार नीम के पते की धूनी जलाएं। इससे जहां एक और सभी तरह के जीवाणु नष्‍ट हो जाएंगे। वहीं वास्‍तुदोष भी समाप्‍त हो जाएगा।
  • हफ्ते में 1 बार किसी भी दिन घर में कंडे जलाकर गुग्गल की धूनी देने से गृहकलह शांत होता है। गुग्गल सुगंधित होने के साथ ही दिमाग के रोगों के लिए भी लाभदायक है।
  • रोज़ाना सुबह और शाम घर में कर्पूर और लौंग जरूर जलाएं। आरती या प्रार्थना के बाद कर्पूर जलाकर उसकी आरती लेनी चाहिए। इससे घर के वास्तुदोष ख़त्म होते हैं। साथ ही पैसों की कमी नहीं होती।
  • पीली सरसों, गुग्‍गल, लोबान, गौघृत को मिलाकर सूर्यास्‍त के समय उपले (कंडे) जलाकर ये सारी सामग्री डाल दें। नकारात्‍मकता दूर हो जाएगी।
  • यदि सीढि़यां, टॉयलेट या द्वार किसी गलत दिशा में निर्मित हो गए है तेा सभी जगह 1-1 कपूर की बट्टी रख दें। वहां रखा कपूर चमत्‍कारिक रूप से वास्‍तुदोष को दूर कर देगा।
  • घर में पैसा नहीं टिकता हो तो रोजाना महाकाली के आगे एक धूपबत्‍ती लगाएं। हर शुक्रवार को काली के मंदिर में जाकर पूजा करें।
LIVE TV