‘गोपनीय’ पत्र लीक होना दुर्भाग्यपूर्ण: उर्मिला मातोंडकर

मुंबई उत्तर सीट से कांग्रेस की टिकट पर हाल में लोकसभा चुनाव हारने वालीं अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने मंगलवार को वरिष्ठ पार्टी नेता संजय निरूपम के करीबी सहयोगियों की आलोचना करने वाला उनका पत्र ‘‘लीक’’ होने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।

पार्टी नेतृत्व को भेजे पत्र में, उर्मिला ने प्रचार अभियान के दौरान मुंबई के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष निरूपम के करीबी सहयोगियों संदेश कोंडविल्कर और भूषण पाटिल के आचरण की आलोचना की थी।

यह पत्र लोकसभा चुनावों के परिणाम आने से एक सप्ताह पहले 16 मई का है जो मुंबई कांग्रेस के तत्कालीन प्रमुख मिलिंद देवड़ा को भेजा गया था।

देवड़ा ने चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए रविवार को पद से इस्तीफा दे दिया था।

उर्मिला ने एक बयान में कहा, ‘‘यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि गुप्त संवाद वाला गोपनीय पत्र सार्वजनिक कर दिया गया।’’

जेट एयरवेज के मालिक नरेश गोयल को देश छोड़ने की छूट नहीं, देखिए क्या है पूरा मामला

उन्होंने स्वीकार किया कि हर राजनीतिक दल में ऐसे विवाद होते हैं जिन्हें सुलझाने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि वह किसी निजी एजेंडे के बिना कांग्रेस में शामिल हुई हैं और उनका लक्ष्य देश की सेवा करना है।

निरूपम ने परोक्ष हमले में उर्मिला का पत्र सार्वजनिक करने के लिए देवड़ा को जिम्मेदार ठहराया था।

LIVE TV