गुजरात : 24 विधायक बने मंत्री, पुराने चेहरों को नहीं मिली नए मंत्रिमंडल में जगह

गुजरात विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी और भाजपा प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष जीतू वघानी समेत 24 विधायकों ने गुजरात सरकार में मंत्रियों के तौर पर शपथ ली। पूर्व सीएम विजय रुपाणी के नेतृत्व वाले पूर्व के मंत्रिमंडल से किसी को भी नए मंत्रिमंडल में नहीं शामिल किया गया।

आज राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 10 कैबिनेट जबकि 14 राज्यमंत्रियों को शपथ दिलाई। इसमें 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री शामिल हैं।
आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान वहां पर विजय रुपाणी भी मौजूद थे। रुपाणी ने शनिवार को अचानक ही पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद नए मंत्रिमंडल का गठन हुआ था। आपको बता दें कि मंत्रिपरिषद की पहली बैठक आज ही नए सीएम भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में होगी। यह बैठक शाम साढ़े चार बजे गांधीनगर में होगी।

कैबिनेट मंत्री के तौर पर इन्होंने ली शपथ

राजेंद्र त्रिवेदी, जीतू वघानी, ऋषिकेश पटेल, पूर्णेश मोदी, राघवजी पटेल, कनुभाई देसाई, किरीट सिंह राणा, नरेश पटेल, प्रदीप परमार और अर्जुन सिंह चौहान ने आज कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

मंत्रियों की लिस्ट

  1. राजेंद्र त्रिवेदी
  2. जितेंद्र वघानी
  3. ऋषिकेश पटेल
  4. पूर्णश कुमार मोदी
  5. राघव पटेल
  6. उदय सिंह चव्हाण
  7. मोहनलाल देसाई
  8. किरीट राणा
  9. गणेश पटेल
  10. प्रदीप परमार
  11. हर्ष सांघवी
  12. जगदीश ईश्वर
  13. बृजेश मेरजा
  14. जीतू चौधरी
  15. मनीषा वकील
  16. मुकेश पटेल
  17. निमिषा बेन
  18. 18.अरविंद रैयाणी
  19. कुबेर ढिंडोर
  20. कीर्ति वाघेला
  21. गजेंद्र सिंह परमार
  22. 22.राघव मकवाणा
  23. विनोद मरोडिया
  24. 24.देवा भाई मालव
LIVE TV