खेलो इंडिया यूथ गेम्स : 228 पदकों के साथ टॉप पर रहा ये प्रदेश

पुणे। मेजबान महाराष्ट्र 228 पदकों के साथ पुणे में रविवार को सम्पन्न हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2019 की पदक तालिका में टॉप पर रहा। हरियाणा को दूसरा और दिल्ली को तीसरा स्थान मिला।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स

महाराष्ट्र ने कुल सबसे अधिक 85 स्वर्ण, 62 रजत और 81 कांस्य पदक जीते। हरियाणा ने कुल 178 पदक मिले। उसके खाते में 62 स्वर्ण, 56 रजत और 60 कांस्य आए।

दिल्ली ने 136 पदक जीते, जिनमें 48 स्वर्ण, 37 रजत और 51 कांस्य शामिल हैं। कर्नाटक को 77 पदक मिले। उसने 30 स्वर्ण, 28 रजत और 19 कांस्य जीते। इसी तरह तमिलनाडु को कुल 87 पदक मिले। उसके खाते में 27 स्वर्ण, 35 रजत तथा 25 कांस्य आए।

गर्व के पल! अपर्णा कुमार बनीं दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाली पहली महिला आईपीएस

उत्तर प्रदेश ने 23 स्वर्ण, 25 रजत और 40 कांस्य पदकों के साथ कुल 88 पदक जीते। इसके बाद पंजाब (72), गुजरात (39), पश्चिम बंगाल (44) तथा केरल (58) का स्थान है।

भारत सरकार के खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित इन खेलों में 29 राज्यों और सात केंद्र शासित प्रदेशों के 6000 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

LIVE TV