जानिए भारत के सबसे खूबसूरत शहर…

भारत सभ्यता और संस्कृति के लिए जाना जाता है, यहाँ के अलग अलग जगहों और शहरों के खान पान और पहनावे की अपनी अलग पहचान है। भारत के कुछ शहर अपने सौन्दर्य के लिए जाने जाते हैं तो कुछ अपनी संस्कृति को दर्शाते हैं। आइये आज हम आपको भारत के उन शहरों के बारे में बताते हैं जो भारत के सबसे खूबसूरत शहर है। अगर आप कभी इन शहरों में नहीं गए हैं तो एक बार जरूर घूमने जाएँ इन शहरों में।

भारत के सबसे खूबसूरत शहर

गुलाबी शहर जयपुर – पिंक सिटी और गुलाबी शहर के नाम से मशहूर राजस्थान की राजधानी जयपुर के घरों और इमारतों का रंग गुलाबी रखा जाता है और इसी कारण इसे गुलाबी शहर का नाम मिला। आपको शायद पता ना हो लेकिन जयपुर, दिल्ली और आगरा तीनों शहर मिलकर स्वर्ण त्रिभुज (Golden Triangle) का निर्माण करते हैं।

वाराणसी – वाराणसी भारत के सबसे पवित्र स्थानों में से एक है, यहाँ की खूबसूरती देखते ही बनती है। बनारस और काशी के नाम से भी ये शहर विख्यात है यहाँ के मंदिरों के कारण यहाँ श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है जो इसे एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक शहर बनाता है।

उदयपुर – राजस्थान में स्थित उदयपुर शहर को झीलों की नगरी भी कहा जाता है, यहाँ की खूबसूरती, साफ़ सफाई और किलों के कारण उदयपुर पर्यटक स्थल भी बन गया है जहाँ दूर दराज से लोग घूमने आते हैं। उदयपुर में जेम्स बांड सीरीज की एक फिल्म की शूटिंग भी हुई है।

बेंगलुरु – गार्डन ऑफ़ इंडिया के नाम से मशहूर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु काफी खूबसूरत है। खूबसूरती के अलावा ये शहर सूचना प्रौद्योगिकी के लिए भी काफी पसंदीदा जगह है इसी कारण बेंगलुरु ‘सिलिकॉन वैली ऑफ़ इंडिया’ के नाम से भी प्रसिद्ध है।

कंपनियां भेज रही हैं जरूरी मेल, इग्‍नोर किया तो कटेगी आपकी सैलरी

दिल्ली – भारत की राजधानी दिल्ली देश विदेश के पर्यटकों के लिए मुख्य केंद्र है। दिल्ली में संसद भवन, सर्वोच्च न्यायालय सही बाकी कई बड़े सरकारी संस्थाओं के अलावा पर्यटकों के लिए लाल किला, जामा मस्जिद और लोटस टेम्पल आकर्षण का केंद्र हैं।

चैन्नई – तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई भी अपनी खूबसूरती और पर्यटन स्थल के लिए जाना जाता है। यहाँ चेपॉक महल, पार्थसारथी का मंदिर, चिड़ियाघर, सेंट जॉर्ज फोर्ट और मरीना बीच पर्यटकों के घूमने के लिए काफी पसंदीदा जगह हैं।

मैसूर – मैसूर भी काफी खूबसूरत शहर है यहाँ का ललिता महल, कर्ण झील चिड़ियाघर और संग्रहालय पर्यटकों के लिए आकर्षण के मुख्य केंद्र हैं।

आगरा – उत्तर प्रदेश के खूबसूरत शहर में घूमने के लिए काफी स्थान हैं जिनमे ताज़महल के अलावा फ़तेहपुर सीकरी, जामा मस्जिद और आगरा का किला शामिल हैं।

कोलकाता – कोलकाता एक बहुत ही खूबसूरत और ऐतिहासिक शहर है। कोलकाता यहाँ स्थित प्राचीन विश्वविद्यालयों और खूबसूरत गार्डन के लिए मशहूर है।

मुंबई – मुम्बई शहर काफी चीजों के लिए प्रसिद्ध है, समुद्र के किनारे बसे इस शहर के कई बीच लोगों के घूमने की पसंदीदा जगह हैं। इसके अलावा मुम्बई शहर नाईट लाइफस्टाइल के लिए भी जाना जाता है और यही वो शहर है जहाँ बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री है और यहाँ भारत के सभी बड़े कलाकार रहते हैं जिनके घरों के आगे रोज लंबी लंबी लाइनें सिर्फ इसीलिए लगती है ताकि लोग अपने पसंदीदा कलाकार की एक झलक पा सकें। मुम्बई के सबसे प्रसिद्द स्थानों में से एक है ‘गेटवे ऑफ़ इंडिया’ जिसे देखने देश विदेश से लोग आते हैं।

LIVE TV