क्या आपको पता है कि देश को आजादी 15 अगस्त 1947 को ही क्यों मिली!

आजादी15 अगस्त 1947, भारतीय इतिहास का सर्वाधिक भाग्यशाली और महत्वपू्र्णं दिन था, जब हमारे भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सब कुछ न्योछावर कर भारत देश के लिये आजादी हासिल की। आजादी का मतलब क्या होता है ये वही देश जान सकता है, जिसने लंबे समय तक किसी की गुलामी सही हो. 15 अगस्त को 32 करोड़ लोगो ने आजादी की सुबह देखी थी।

भारत की आजादी के साथ ही भारतीयों ने अपने पहले प्रधानमंत्री का चुनाव पंडित जवाहर लाल नेहरु के रुप में किया जिन्होंने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के लाल किले पर तिरंगे झंडे को पहली बार फहराया। लेकिन शायद 15 अगस्त से जुड़ी ये दिलचस्प बातें आपको ना पता हो… तो चलिए जानते है कुछ खास तथ्य।

15 अगस्त से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-

  1. आजादी एक दिन में नही बल्कि बरसों संघर्ष करने के बाद मिली। आजादी के लिए पहला बलिदान 1857 में दिया गया।
  2. अमेरिका को आजाद हुए 240 साल हो चुके हैं लेकिन भारत को सिर्फ 70 साल।
  3. आजादी के बाद पुर्तगाल ने अपने संविधान में संशोधन करके गोवा को अपना हिस्सा घोषित कर दिया था। फिर 19 दिसंबर 1961 को भारतीय फौज ने गोवा पर कब्जा करके उसे भारत का हिस्सा बनाया।
  4. 15 अगस्त 1947 को, 1 रुपया 1 डॉलर के बराबर था और सोने का भाव 88 रुपए 62 पैसे प्रति 10 ग्राम था.

आजादी के अलावा 15 अगस्त  और किन मायनों में खास हैं-

  1. 15 अगस्त, के दिन ही वीर चक्र को मान्यता दी गई थी।
  2. 15 अगस्त 1972, को भारत में डाक पिन की शुरूआत की गई थी। यह छ: अंको का नंबर होता हैं।
  3. 15 अगस्त 1982, को इंदिरा गांधी के भाषण के साथ भारत में टीवी पर रंगीन प्रसारण की शुरूआत हुई।
  4. 15 अगस्त, भारत के अलावा तीन अन्य देशों का भी स्वतंत्रता दिवस हैं।
  5. दक्षिण कोरिया जापान से 15 अगस्त, 1945 को आज़ाद हुआ।
  6. ब्रिटेन से बहरीन 15 अगस्त, 1971 को आज़ाद हुआ।
  7. फ्रांस से कांगो 15 अगस्त, 1960 को आज़ाद हुआ।

अब सवाल ये उठता हैं कि आखिर भारत को 15 August 1947 को रात 12 बजे ही आजादी क्यों मिली ?

बता दें भारत को किसी भी दिन आजाद किया जा सकता था लेकिन भारत में अंग्रेजी सरकार के अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने देश को 15 अगस्त को ही आजाद घोषित करने का निश्चय किया।

ऐसा इसलिए क्योंकि इसी दिन ठीक दो वर्ष पहले यानि 15 अगस्त, 1945 को जापान ने खुद को मित्र देशों के सामने समर्पित किया था।

LIVE TV