कोरोना महामारी के बीच चाँद का सफर कर रहा है चीन, दुनिया को दिखा रहा आँख

पूरी दुनिया कोरोना संक्रमण से ग्रस्त है और कई देशों को इस से उबरने के लिए कई साल लगे जाएंगे। लेकिन चीन पर कोरोना संक्रमण का असर देखने को नहीं मिल रहा है। चीन ऐसी परिस्थियों में भी देश की चिंता छोड़ विश्व को अपनी ताकत दिखाने में लगा हुआ है। आपको बता दें कि चीन ने कुछ दिनों पहले चांद पर अपना चंद्रयान भेजा था। यदि बात करें चीनी सरकार द्वारा दी गई जानकारी की तो उसके मुताबिक चीन का वहीं चंद्रयान ‘चांग ई 5’ चांद की सतह से सफलतापीर्वक नमूने जमा कर चुका है और धरती पर लौटने के लिए पूरी ततरह से तैयार है।

बता दें कि यह चीन की तीसरा चंद्रयान है जो चांद तक पहुंचा है। ना ही सिर्फ चांद बल्कि चीन मंगल पर भी अपना झंडा गाड़ने की तैयारियों में लगा हुआ है। मंगल पर चीन के द्वारा रोबोट रोवर भेज रहा है। चीन का यह चंद्रयान बीते मंगलवार को चांद की सतह पर पहुंचा था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यदि चीन का ‘चांग ई 5’ नामक चंद्रयान चांद्रमा की सतह से नमूने लाने में सफल हो जाता है तो इसके साथ ही 1976 के बाद चंद्रमा की सतह से नमूने लाने का यह पहला सफल अभियान होगा।

इस अभियान की जानकारी देते हुए चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (CNSA) ने अपने के बयान में कहा कि, ”यान ने चांद की सतह से नमूने एकत्रित करने का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और सारे नमूने यान में इकट्ठा कर लिए गए हैं।” बता दें कि यान एकत्र किए गए नमूनों को लेकर चांद्रमा की कक्षा तक का सफर करेगा। जिसके बाद यान का एक कैप्सूल के माध्यम से उसे धरती की ओर भेजे जाने की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।

LIVE TV