पकड़ा गया बागपत से फरार कोरोना पॉजिटिव मरीज, शुरू हुआ इलाज

बागपत।कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपना शिकार बना लिया है। यह वायरस तेजी से लोगों पर हमला कर रहा है। यूपी में भी इसका इजाफा काफी तेजी से हो रहा है। प्रतिदिन कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यूपी में भी संक्रमित लोगों की गिनती बढ़ती ही जा रही है। यह संख्या 333 हो गई है। इसी बीच एक चौकादेने वाली खबर सामने आई थी। बागपत का एक मरीज अस्पताल से फरार हो गया था पुलिस की मेहनत से वह 12 घंटे बाद पकड़ा गया।

कोरोना पॉजिटिव मरीज

किचन में करवाएं ये रंग, दूर होंगे सभी वास्तु दोष

बागपत के कोविड अस्पताल से खिड़की से कूदकर फरार हुए कोरोना पॉजिटिव को 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़कर दोबारा अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसके भागने के बाद से ही पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर था। वहीं आई रेंज प्रवीण कुमार ने इस मामले में खुद कमान संभाली। वह सुबह से ही बागपत में डेरा डाला हुए थे।

LIVE TV