कोरोना के साए में शुरू हुई हज यात्रा, इन नियमों के साथ हो रहा हज

कोरोना वायरस के साए में मुसलमानों की पवित्र हज यात्रा शनिवार से शुरू हो गई है। बता दें कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए केवल 60,000 लोगों को ही हज करने की अनुमति मिली है जिसे सिर्फ सऊदी अरब के स्थानीय लोग ही कर सकेंगे। यही नहीं वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले लोग ही हज कर सकेंगे। सीमित लोगों को चुनने के लिए लॉटरी सिस्टम लागू हुआ है। हज के लिए सऊदी अरब 5.58 लाख लोगों में से केवल 60 हजार को चुना गया है।

हज यात्रा के दौरान गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य है। सऊदी अरब के हज मंत्रालय के मुताबिक़ हर तीन घंटे पर पवित्र शहर मक्का में 6000 लोग पहुंचे हैं। हर ग्रुप के लौटने के बाद यहां स्टेरलाइजेशन होता है। इसके साथ ही हज यात्रियों को 20-20 के ग्रुप में बांटा गया है जिससे संक्रमण नहीं फैल सके। हर ग्रुप पर एक गाइड करने और नियमों का पालन कराने के लिए एक व्यक्ति होता है। हज यात्रियों को मक्का की ग्रैंड मस्जिद तक बस से लाया जा रहा है और फिर वे काबा का तवाफ़ कर रहे हैं।

वहीं, भारत समेत दूसरे देशों के मुसलमानों को कोरोना महामारी के कारण लगातार दूसरे साल हज यात्रा करने की अनुमति नहीं मिली है। पिछले साल मार्च में कोरोना वायरस फैलने के बाद हज यात्रा के लिए भारत से यात्रियों को अनुमति नहीं दी गई थी और सऊदी अरब में पहले से रह रहे लगभग एक हजार लोगों को ही हज के लिये चुना गया था। सामान्य हालातों में हर साल लगभग 20 लाख मुसलमान हज करते हैं।

LIVE TV