कोरोना : उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 7,34,53,081 सैम्पल की हुई जांच

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में संक्रमण कम होने के बावजूद, टेस्टिंग कम नहीं की जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,34,971 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 7,34,53,081 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 18 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 31 लोग तथा अब तक 16,86,354 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 236 एक्टिव मामले हैं तथा 187 लोग होम आइसोलेशन में है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 17,24,60,863 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस एवं कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। कल 4,84,885 वैक्सीन की डोज लगायी गई है। उन्होंने बताया कि पहली डोज 6,47,55,164 तथा दूसरी डोज 1,27,53,179 लगायी गयी। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में 7,75,08,353 डोजें दी जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि बरसात के बाद मच्छरजनित और जलजनित रोग से बचने के लिए अपने आस-पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर प्रदेश में आज 05 सितंबर से स्वच्छता-सैनीटाइजेशन का वृहद अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के लिए जिलों में वरिष्ठ नोडल अधिकारी भी भेजे गये हैं। उन्होंने बताया कि अन्य प्रदेशों में कोविड संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए सभी लोग कोविड वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मास्क पहनें तथा कोविड प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें।

LIVE TV