यह है दुनिया का दुर्लभ फूल, 80 साल बाद आया नज़र

कॉर्प्स फ्लावरन्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क बोटैनिकल गार्डेन में हाल ही में हजारों की संख्या में लोग ‘एमोरफोफैलस टाइटैनस’ फूल का दुर्लभ नजारा देखने के लिए पहुंच रहे हैं। इसे कॉर्प्स फ्लावर भी कहा जाता है।

कॉर्प्स फ्लावर की दुर्गन्ध…

यह मौका शहर में 80 साल बाद आया है। बगैर डाली के खिलने वाले इस फूल से दुर्गन्ध निकलती है, जिस वजह से इसे यह विचित्र नाम दिया गया है।

न्यूयॉर्क बोटैनिकल गार्डेन के एक शिक्षाविद ने कहा, “यह मक्खियों और परागण में उपयोगी अन्य जंतुओं को आकर्षित कर रहा है, इसलिए इसके दोबारा प्रजनन की उम्मीद है।”

यह फूल इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा में पैदा होने वाला एक दुर्लभ उष्णकटिबंधीय प्रजाति का है। यह एक दशक में केवल एक बार 24 से 36 घंटों के लिए ही खिलता है।

LIVE TV