केंद्र सरकर ने आंध्र प्रदेश को दिया विशेष राज्य का दर्जा

आंध्र प्रदेश नई दिल्ली वित्त मंत्री अरुण जेटली और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने बुधवार देर रात केंद्र सरकार द्धारा आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाने की घोषणा की।

वित्त मंत्री अरूण जेटली ने राज्य को स्पेशल पैकेज देने की घोषणा की तो वेंकैया नायडू का कहना है कि, ‘आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य माना जाएगा और केंद्र उसे हर तरह की सहायता मुहैया करा रहा है।नायडू ने कहा, ‘जिस तरह राज्य का बंटवारा हुआ, उसे हुए नुकसान के मद्देनजर आंध्र प्रदेश को केंद्रीय मदद की दरकार है। गौरतलब है कि आंध्रपदेश का बंटवारा कर 2 जून 2014 को तेलंगाना राज्‍य बनाया गया था।

वहीं, वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा, ‘जहां तक बात आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम की है, सरकार इस अधिनियम में किए सभी वादों को पूरा करेगी।’ उन्होंने कहा कि 2013 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जो वादे किए थे, उन्हें एनडीए सरकार पूरा करेगी।

जेटली ने कहा, ‘हमने आंध्र प्रदेश के लिए विशेष सहायता उपाय करने का फैसला किया है। इसके तहत राज्य को बाहरी मदद वाली परियोजनाएं मुहैया कराई जाएंगी।’उन्होंने बताया कि, ‘1 अप्रैल 2014 को जिस दिन (पोलावरम प्रॉजेक्ट) नैशनल प्रॉजेक्ट बन गया, उसी दिन केंद्र इसकी फंडिंग कर रहा है। फंडिंग की एक प्रक्रिया यह हो सकती है कि नाबार्ड इसमें पैसे लगाए और हम उसे वापस कर दें। जेटली ने कहा कि, ‘केंद्र की ओर से हम राज्य सरकार को कंस्ट्रशन पार्ट का काम करने का अधिकार देंगे क्योंकि (पोलावरम) प्रॉजेक्ट में राज्य का अपना हित है।’

LIVE TV