मुस्लिम परिवार में नाबालिग हिन्दू ‘बहू’! पंद्रह दिन तक गैंगरेप   

कानपुर लाकर गैंगरेपकानपुर। इलाहाबाद की लड़की को कानपुर लाकर गैंगरेप किया गया। लड़की नाबालिग है। उसे इन लोगों ने घर में बंधक बनाकर रखा हुआ था। लगातार उसका शोषण किया जा रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की बीमार पड़ी और उसे इलाज के लिए घर से बाहर ले जाना पड़ा। रेप का मामला खुलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

कानपुर लाकर गैंगरेप

ख़बरों के मुताबिक़ पीड़िता का आरोप है कि चौबेपुर इलाके में रहने वाले शमशुल ने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ रेप किया। यह सिलसिला पिछले पन्द्रह दिनों से जारी है।

लड़की का कहना है कि उसे यहां इलाहाबाद से अगवा करके लाया गया। यहां के लोगो को लड़के ने बताया की उसने शादी कर ली है।

इस बीच किशोरी को पीलिया हो गया। शमसुल के परिवार की एक महिला किशोरी को लेकर इलाज के लिए गांव के संतराम के यहां ले गई। उस महिला ने भी उसे बहू बताया।

संदेह होने पर संतराम ने ग्राम प्रधान वेद प्रकाश को जानकारी दी। गांव में बात फैलने पर लोग एकत्रित हो गए।

बवाल बढ़ा तो महिला किशोरी को छोड़कर भाग निकली। ग्राम प्रधान किशोरी को लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस सक्रिय हुई।

ग्राम प्रधान वेद प्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित के मुताबिक चार पांच लोग थे जिन्होंने मिलकर गलत काम किया अपने साथ दस पंद्रह दिन रखा।

बताया जा रहा है कि शमसुल ने लड़की को धमकी दी थी कि किसी को भी कुछ बताया तो जान से मार देंगे।

दवा देंने वाले अरविंद का कहना है कि लड़की नाबालिग थी। जब उससे पूछा तो उसको ये लोग उसे धमकाने लगे।

लड़की से उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम और अपने साथ हुयी घटना बताई।

लड़की ने अपना नाम जो बताया उसके मुताबिक़ वह एक हिन्दू लड़की है साथ ही नाबालिक भी। घटना का पूरा खुलासा हुआ तो पुलिस को सूचित किया गया।

LIVE TV