‘कांग्रेस मुक्त’ पूर्वोत्तर पर टिकी हैं बीजेपी की नजर, बन सकता है मजबूत गढ़

अगरतला। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने यहां मंगलवार को कहा कि मिजोरम विधानसभा चुनाव के बाद पूवरेत्तर ‘कांग्रेस मुक्त’ हो गया है और 2019 लोकसभा चुनाव में यह क्षेत्र भाजपा का मजबूत गढ़ बनेगा। उन्होंने मीडिया से कहा, “कांग्रेस ने 60 वर्षो तक यहां के राज्यों को अंधेरे में रखा। यहां के लोगों ने पार्टी को आठ राज्यों से हटाकर क्षेत्र को ‘कांग्रेस मुक्त’ कर दिया।”

सोनोवाल ने कहा कि इन आठ राज्यों की 25 लोकसभा सीटों पर भाजपा और गठबंधन के हमारे साथी लगभग सभी सीटों पर कब्जा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार ने सर्वागीण विकास के लिए क्षेत्र को शीर्ष प्राथमिकता दी है।”

सोनोवाल यहां मंगलवार को राफेल लड़ाकू विमान सौदा मामले में भाजपा का पक्ष रखने के लिए मीडिया से मुखातिब हुए।

सोनोवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री के दिशा-निर्देश में, सभी केंद्रीय मंत्रियों ने आठ पूर्वोत्तर राज्यों के सर्वागीण विकास के लिए अनुकरणीय पहल की है। पूर्वोत्तर में लगातार हार से हताश कांग्रेस पार्टी भाजपा के खिलाफ गलत सूचना फैलाने वाले अभियानों को चला रही है। भारत के अन्य भागों की तरह, मोदी सरकार ने क्षेत्र में परिवर्तन ला दिया है।”

सोनोवाल ने कहा, “कांग्रेस के धोखे की वजह से, पार्टी अब इन आठ राज्यों में से कहीं भी नहीं दिख रही है।”

2019 में भारत में इतने फोन बिकेंगे कि अपना देश हो जाएगा अमेरिका से भी आगे

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी की मांग करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी को राफेल लड़ाकू विमान सौदे की ‘गलत जानकारी और भ्रामक तथ्यों’ के स्रोत का खुलासा करना चाहिए।

प्रेस वार्ता के दौरान त्रिपुरा के भाजपा नेता व राज्य के उप मुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा भी मौजूद थे।

LIVE TV